मैनपुर कांग्रेस प्रदेश स्तरीय समिति द्वारा मैनपुर क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्रो का निरीक्षण - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 13 January 2021

मैनपुर कांग्रेस प्रदेश स्तरीय समिति द्वारा मैनपुर क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्रो का निरीक्षण

 

मैनपुर  कांग्रेस प्रदेश स्तरीय समिति द्वारा मैनपुर क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्रो का निरीक्षण


    

📡 ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद



छत्तीसगढ़ के मुखिया किसान हितैषी मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की मंशानुसार एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं प्रभारी महामंत्री संगठन छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी तथा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय किसान सहयोग समिति के द्वारा मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत उपार्जन केंद्र मैनपुर , जिड़ार और सहकारी समिति धवलपुर का निरीक्षण किया गया, मुख्यमंत्री भुपेश बघेल सरकार के किसान हितैषी कार्यो से छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल हुए है किसानों के कर्ज माफी का लाभ 20 लाख किसान परिवार को मिला, धान का समर्थन मूल्य एवं राजीव गांधी न्याय योजना के जरिये धान, मक्का,और गन्ना उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि मिलने से छत्तीसगढ़ खुशहाल हुवा है।

प्रदेश स्तरीय किसान सहयोग समिति के लाल बहादुर चन्द्रवंशी प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस,डॉ कमल नयन पटेल प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस,सिद्धार्थ चन्द्रा प्रदेश प्रभारी महामंत्री छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस, एवं जिला स्तरीय समिति के नीरज सिंह ठाकुर प्रदेश सचिव छ.ग. किसान कांग्रेस, देवकरण मरकाम , गुमान सिंह ठाकुर, हबीब मेमन , अशोक दुबे, तिजूराम, विष्णु नागेश,संतोष मरकाम पूर्व जनपद सदस्य, हरचंद ध्रुव सरपंच जाड़ापदर, खमतुराम नायक, खेदू नेगी, गोविंद वैष्णव ने किसानों से धान खरीदी संदर्भित चर्चा की किसानों ने भुपेश सरकार पर भरोसा जताया और आभार माना।

Post Top Ad