सहकारिता सीओ ने किया बहतरा सोसाइटी का निरीक्षण। अच्छे कार्य के लिए किया प्रशंसा।
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहतरा में सेवा सहकारी मर्यादित धान मंडी में सहकारिता विभाग के ब्लॉक सीईओ हच एन पुरैना ने गुरुवार को बहतरा सोसाइटी की निरीक्षण किया। बहतरा सोसाइटी के प्रबंधक के द्वारा लगभग 98% खरीदी व किसानों के धान के रखरखाव के लिए उचित व्यवस्था को देख बहतरा सोसाइटी प्रबंधक की खूब सराहना की। वही ब्लॉक सीईओ पुरेना ने कुछ दिन पूर्व धान को अधिक वजन तौलने वाले झूठे शिकायत पर भी चर्चा करते हुए कहा कि बहतरा सोसाइटी में ऐसे किसी भी प्रकार की शिकायत वाली काम नहीं हुआ है। किसानों के साथ न्याय पूर्वक कार्य हुआ है किसी भी किसान से किसी भी प्रकार की ठगी नहीं हुई है इसकी भी पुष्टि की है।
