दूसरे के बहकावे में आकर महिला ने चिल्हाटी के पंचायत प्रतिनिधियों पर किया था झूठा केश। - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 14 January 2021

दूसरे के बहकावे में आकर महिला ने चिल्हाटी के पंचायत प्रतिनिधियों पर किया था झूठा केश।


 

दूसरे के बहकावे में आकर महिला ने चिल्हाटी के पंचायत प्रतिनिधियों पर किया था झूठा केश।


ग्राम पंचायत चिल्हाटी में बीते दिनों अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पंचायत द्वारा की गई थी।


 जिसमें एक महिला द्वारा सरपंच पति सहित अन्य के ख़िलाफ़ थाने में  लिखित शिकायत की गई थी। अब अपनी गलती का माफी मांगते हुए वापस ली शिकायत।

 

मस्तूरी – विकासखंड के ग्राम पंचायत चिल्हाटी में बीते दिनों अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पंचायत द्वारा की गई थी, जिसमें एक महिला द्वारा सरपंच पति सहित अन्य के ख़िलाफ़ थाने सहित अन्य जगहों में शिकायत की गई थी कि उनके घर को तोड़ने की कार्रवाई के दौरान सभी व्यक्तियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार करते हुए जातिगत गाली गलौज किया था और जान से मारने की धमकी दी गई थी।

मामले में महिला ने 15 दिसंबर 2020 को बकायदा पचपेड़ी थाने, अजाक थाने और पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। लेकिन अब उक्त मामले में शिकायत कर्ता महिला द्वारा ही मामले को बहकावे में आकर दर्ज कराने की बात कही जा रही है, जिसने मीडिया में दिए अपने बयान में बताया कि उसने पैसों के लालच और किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर यह निर्णय लिया था।

लेकिन अब उसे अहसास हो गया है कि उसने गलती की है, पंचायत की कार्रवाई जायज थी और उनसे उन्हें कोई शिकायत नही है, बल्कि उन्होंने  अपनी शिकायत वापस लेने की बात कही है।

Post Top Ad