रायपुर : मुख्यमंत्री ने किया कुक्कुट आश्रय का उदघाटन : जनप्रतिनिधियों एवं समूह की महिलाओं से की संवाद - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 14 December 2020

रायपुर : मुख्यमंत्री ने किया कुक्कुट आश्रय का उदघाटन : जनप्रतिनिधियों एवं समूह की महिलाओं से की संवाद



 

मवेशियों की नस्ल सुधार के लिए कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ावा दें- मुख्यमंत्री

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सरगुजा जिले के प्रवास के दौरान आज अम्बिकापुर जनपद के आदर्श गौठान केशवपुर में कुक्कुट आश्रय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने गौठान में संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं स्व सहायता समहू की महिलाओं से सीधा संवाद किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मवेशियों के नस्ल सुधार के लिए कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ावा दे ताकि दूध का उत्पादन बढ़े और आय में वृद्धि हो। उन्होंने कहा कि हर गांव में गौठान बनाना है। गौठान के लिए जमीन आपसी सहमति से चयन करें। मुर्गी पालन, बटेर पालन के साथ मधुमक्खी पालन भी करें। उन्होंने कहा कि गोबर से दो तरह के फायदे हो रहे है एक तो पशुपालक गोबर बेचकर आय प्राप्त कर रहे है वही वर्मी कम्पोस्ट से समूह की महिलाएं समृध्द हो रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने पशुपालक श्रीमती हिरमानिया से गोबर विक्रय एवं गोबर की राशि के बारे में जानकारी ली। श्रीमती हिरमानिया ने बताया कि अब तक गोबर की राशि को बैंक से नही निकाला है।  बच्चो के शादी के लिए पैसे जमा कर रही है। इसीप्रकार देवी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि गौठान में सब्जी की खेती से करीब 18 हजार तथा फूलो की खेती से 12 हजार रुपये की बिक्री किया है।

    मुख्यमंत्री ने चारा काटा- गौठान के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने चारा काटने की मशीन चलाकर नेपियर घास काटा। उन्होंने कहा कि नेपियर घास मवेशियो का पौष्टिक आहार है।

Post Top Ad