युवा क्लब द्वारा गौठान में किया गया पैरा दान - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 8 December 2020

युवा क्लब द्वारा गौठान में किया गया पैरा दान


 युवा क्लब द्वारा गौठान में किया गया पैरा दान


मगरलोड. युवा क्लब आमाचानी द्वारा आदर्श गौठान आमाचानी में बैलगाड़ी से पैरा लाकर दान किया गया। और साथ ही ग्रामवासियों को गौठान में पैरा दान करने के लिए प्रोत्साहित करते हुये पैरा दान करने के लिए अपील किया है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में गजानंद साहू ने अपने बैलगाडी के साथ, नेमचंद् साहू, यशवंत साहू, हीरेंद्र साहू, टोमेश्वर कंवर, विकास सेन, खेमेश्वर् यादव, विजय सेन एवं ईश्वर साहू का विशेष योगदान रहा। युवा क्लब के प्रमुख गजानंद साहू ने कहा कि हमारा युवा क्लब राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना नरवा, घुरवा, गरवा, बारी को सफल बनाने में से सहयोग प्रदान करेंगे। व दूसरी कड़ी में गांव में स्वच्छ भारत मिशन का अभियान चलायेंगे। इस अवसर पर गौठान समिति के अध्यक्ष महेंद्र साहू, दानीराम ध्रुव, ईश्वर यादव उपस्थित रहे।

Post Top Ad