छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में लोक कलाकार महोत्सव का हुआ आयोजन
जांजगीर जिला में लोक कलाकार भजन ,चौका ,मंडली ,झांकी ,नाचा पार्टी ,धुमाल , साउंड व्यवस्था से जुड़े सभी कलाकारों का एक दिवसीय संयुक्त मिलन समारोह का आयोजन पामगढ़ में किया गया मुख्य अतिथि राम सुंदर दास महंत कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, अध्यक्षता लोक कलाकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष नवल दास मानिकपुरी ,विशिष्ट अतिथि इंदु बंजारे विधायक पामगढ़ ,दिलीप लहरिया पूर्व विधायक मस्तूरी ,जिला इकाई जांजगीर चांपा से ह्रदय अनंत जिला अध्यक्ष ,कृष्णा रात्रे कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में कोविड-19 रोकथाम के उपाय करते हुए मास्क सैनिटाइजर का उपयोग किया गया।
बिलासपुर ,छत्तीसगढ़ से राम गोपाल भार्गव संभाग ब्यूरो चीफ बिलासपुर

