लोकवाणी में युवाओं के साथ होगी मुख्यमंत्री की बातचीत 28 से 30 दिसंबर के बीच फोन करके कराई जा सकती हैं रिकाॅर्डिंग - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 23 December 2020

लोकवाणी में युवाओं के साथ होगी मुख्यमंत्री की बातचीत 28 से 30 दिसंबर के बीच फोन करके कराई जा सकती हैं रिकाॅर्डिंग


लोकवाणी में युवाओं के साथ होगी मुख्यमंत्री की बातचीत
28 से 30 दिसंबर के बीच फोन करके कराई जा सकती हैं रिकाॅर्डिंग

रायपुर, 23 दिसंबर 2020/प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इस बार अपने मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी में युवाओं से बातचीत करेंगे।

इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 28, 29 और 30 दिसंबर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकाॅर्ड करा सकते हैं।
मुख्यमंत्री श्री बघेल की इस मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 10 जनवरी 2021 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
 

Post Top Ad