धमतरी 05 नवम्बर 2020/ हर साल की तरह इस साल भी तीन दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के मौके पर समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदाय किया जाना है। उप संचालक, समाज कल्याण से मिली जानकारी के मुताबिक इस योजना के तहत उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारी, दिव्यांगजनों के लिए कार्य करने वाली स्वैच्छिक संस्था और सर्वोत्तम जिला एवं नियोक्ताओं को पुरस्कृत किया जाता है। उन्होंने आयुक्त नगरपालिक निगम धमतरी, सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहित स्वैच्छिक संस्था शांति मैत्री ग्रामीण विकास कुरूद/सर गौरी शंकर श्रीवास्तव सेवा समिति धमतरी और एजेक्ट फाउण्डेशन से आगामी 17 नवंबर के पहले आवेदन भेजने कहा है, ताकि शासन को समय-सीमा में प्रस्ताव प्रेषित किया जा सके।