धमतरी ब्लाॅक में चलाया जा रहा परिवर्तन कार्यक्रम ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा एच.आर.डी.पी. के तहत - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 5 November 2020

धमतरी ब्लाॅक में चलाया जा रहा परिवर्तन कार्यक्रम ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा एच.आर.डी.पी. के तहत



 


धमतरी ब्लाॅक में चलाया जा रहा परिवर्तन कार्यक्रम
ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा एच.आर.डी.पी. के तहत

धमतरी 05 नवम्बर 2020/ ग्रामीण विकास ट्रस्ट (जीवीटी), कृषक भारती कोआॅपरेटिव लिमिटेड (कृभको) द्वारा स्थापित की गई संस्था है, जिसमें गरीब और सीमांत समुदायों की आजीविका में सुधार लाने का कार्य किया जाता है। इसके तहत जिले के धमतरी ब्लाॅक के विभिन्न ग्रामों में मानव संसाधन विकास योजना (एचआरडीपी) के परिवर्तन कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत ग्राम भोथली, दर्री, सारंगपुरी, अछोटा एवं भोयना में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बटन मशरूम उत्पादन का कार्य किया जाएगा। इसके प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र धमतरी के प्रमुख वैज्ञानिक डाॅ.एस.एस.चन्द्रवंशी एवं कृषि विशेषज्ञ श्री प्रेमलाल साहू द्वारा ग्राम भोथली, सारंगपुरी एवं दर्री में बटन मशरूम कंपोस्ट बनाने के लिए परामर्श दिया गया। इसके अलावा कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों द्वारा ग्रामीण विकास ट्रस्ट एवं एचडीएफसी बैंक के सहयोग से बनाए गए जाम के बगीचे का भी भ्रमण किया गया। साथ ही उपज बढ़ाने के लिए उचित समझाईश भी दी गई। इस दौरान ग्राम विकास ट्रस्ट धमतरी से श्री एस.के.प्रधान, श्री देवेन्द्र पटेल, श्री पवन कुमार शर्मा और श्री भिलेश्वर यादव मौजूद रहे।

Post Top Ad