8964081105
रायपुर से मुंगेली बाइक रैली का नेतृत्व किया:- हरीश कुर्रे प्रदेश महासचिव युवा प्रकोष्ठ।
एक नाम एक आवाज एक समाज।
प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़।
रायपुर से मुंगेली सतनाम संदेश यात्रा बाइक रैली का नेतृत्व प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ का महासचिव श्री हरीश कुर्रे जी एक सामाजिक कार्यकर्ता, मिलनसार, कर्तव्यनिष्ठ, मृदुभाषी के धनी, ऊर्जावान, मार्ग पथ प्रदर्शक, सब का सम्मान करने वाला, कुशल सलाहकार अभनपुर का उभरता हुआ सामाजिक कार्यकर्ता सतनाम संदेश यात्रा का नेतृत्व अभनपुर से रायपुर होते हुए मुंगेली तक बाइक रैली सफलतापूर्वक संपन्न किया। श्री हरीश कुर्रे जी जमीनी स्तर का कार्यकर्ता है सतनामी समाज का जो सबसे पहले सतनाम संदेश यात्रा अभनपुर से कोंडागांव जगतगुरु रूद्र कुमार का सतनाम संदेश यात्रा निकला तो अभनपुर का नेतृत्व कुशल नेतृत्वकार श्री हरीश कुर्रे ने किया।अब हम तो मैं जगतगुरु रुद्र कुमार कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन का पहला सतनाम संदेश यात्रा था उसके बाद रायपुर से डोंगरगढ़, और अभी रायपुर से मुंगेली सतनाम संदेश यात्रा प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में निकाला गया जो सफल हुआ जगह-जगह जगतगुरु रुद्र कुमार का भव्य स्वागत किया गया।
शासन प्रशासन के जनप्रतिनिधि जगद्गुरु रूद्र कुमार कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन का जगह-जगह स्वागत सत्कार किया।
मुंगेली यात्रा के दौरान जगतगुरु रूद्र कुमार अगम धाम खंडवा पुरी जाकर वहां पूजा जोड़ा जैतखाम , गुरु गद्दी का भी पूजा किया।
श्री हरीश कुर्रे जी द्वारा मानव समाज में रक्तदान भी कर रहा है।
प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ अभनपुर के अध्यक्ष श्री युवराज टंडन जी के नेतृत्व में जी बहुत से पदाधिकारी रक्तदान बहुत से मनुष्य का जान भी बचाएं।
समाज को संगठित करने के लिए हरीश कुर्रे संकल्पित है वह प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी गण संकल्पित हैं समाज एकीकरण मुहीम हरीश कुर्रे एवं उनके अध्यक्ष श्री दीपक मिरी ,हेमंत सॉन्ग, सुशीला जोशी, राजेश चतुर्वेदी, सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष एवं उनके टीम द्वारा सामाजिकरण का मुहिम चला रहे हैं जन जागरूकता का परिचय दे रहे हैं समाज को एकता रखने के लिए कुर्रे जी द्वारा समय समाज को समर्पित कर रहे हैं।
प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारी एवं उनके टीम को धन्यवाद देता हूं जो सतनामी समाज को एकता के सूत्र में बांधना चाह रहे हैं एवं बांध कर दिखाएंगे।
सतनामी समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार ,समाज को संगठित करना, समाज पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाना एवं समाज को संगठित कर समाज को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ कार्य कर रहा है।
प्रदेश अपनानी समाज छत्तीसगढ़ का बहुत से योजना हैं जिनमें से प्रमुख रूप से डोमा सेजबहार में 100 बेड का मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल निर्माण प्रस्तावित है।
ठीक उसी प्रकार सतनामी समाज का धर्मशाला, महापुरुषों की मूर्ति स्थापना, सतनामी समाज के मेधावी छात्रों को आईएएस आईपीएस बनाना, गरीब मेधावी छात्रों को निशुल्क प्रदेश सतनामी समाज द्वारा शिक्षा देना, अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलना, जितने भी सामाजिक धाम गिरौदपुरी धाम जैसे और अन्य धाम हैं उन्हें संरक्षित रखने का कार्य करेगा।
समाज के व्यक्ति जो नशा पान करते हैं उन्हें मुक्त कराने का कार्य करेगा।
सतनामी समाज के सभी धर्म स्थलों को स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई का कार्य किया जाएगा।
सतनामी समाज के सभी धर्म स्थलों के सभी धर्म गुरुओं को एक मंच में लाने का कार्य प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ करेगा।
