कलेक्टर डाॅ एस. भारतीदासन गवर्नर ट्राफी से सम्मानित राज्यपाल ने राजभवन में सम्मानित किया - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 5 November 2020

कलेक्टर डाॅ एस. भारतीदासन गवर्नर ट्राफी से सम्मानित राज्यपाल ने राजभवन में सम्मानित किया



 

 पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़

8964081105



कलेक्टर डाॅ एस. भारतीदासन गवर्नर ट्राफी से सम्मानित
राज्यपाल ने राजभवन में सम्मानित किया

छत्तीसगढ़ 
रायपुर, 05 नवंबर 2020/छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज राजभवन में राज्य सैनिक बोर्ड की अमलगेटेड स्पेशल फंड के राज्य प्रबंधन समिति की ऑनलाइन बैठक में वर्ष 2017 और 2018 सर्वाधिक धनराशि एकत्रित करने वाले रायपुर एवं दुर्ग जिले के कलेक्टर को गवर्नर ट्राफी से सम्मानित किया।
राज्यपाल ने वर्ष 2018 में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सर्वाधिक धनराशि एकत्रित करने के लिए रायपुर जिले के कलेक्टर डाॅ एस. भारतीदासन को प्रथम पुरस्कार और दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे को दूसरा पुरस्कार दिया। इसी तरह उन्होंने वर्ष 2017 में सर्वाधिक धनराशि एकत्रित करने के लिए दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे को प्रथम पुरस्कार और रायपुर जिले के कलेक्टर डाॅ एस. भारतीदासन को दूसरा पुरस्कार दिया गया।
बैठक में अमलगमेटेड स्पेशल फण्ड के राज्य प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आर.पी. मण्डल, छत्तीसगढ़ ओडिशा सब एरिया के कमाण्डर ब्रिगेडियर प्रशांत चैहान, समिति के पदेन सदस्य के रूप में अपर मुख्य सचिव वित्त श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव गृह श्री सुब्रत साहू एवं राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो भी उपस्थित थे।

Post Top Ad