छत्तीसगढ़ राज्य में रक्षा मंत्रालय के अधीन स्थापित सैनिक स्कूल, अंबिकापुर आवासीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 3 November 2020

छत्तीसगढ़ राज्य में रक्षा मंत्रालय के अधीन स्थापित सैनिक स्कूल, अंबिकापुर आवासीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु


 सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ


ऑनलाइन आवेदन 19 नवंबर तक किये जा सकते हैं जमा

रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित हैं स्कूल
 
रायपुर 03 नवम्बर 2020/छत्तीसगढ़ राज्य में रक्षा मंत्रालय के अधीन स्थापित सैनिक स्कूल, अंबिकापुर आवासीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु  ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई हैं। यह आवेदन पत्र 19 नवंबर 2020 तक आधिकारिक वेबसाईट- https://aissee.nta.nic.in, पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्र में संशोधन 23 से 29 नवंबर के मध्य किए जा सकते हैं।
प्राचार्य सैनिक स्कूल, अंबिकापुर ने बताया कि स्कूल में प्रवेश हेतु रिक्तियों की अनुमानित संख्या कक्षा 6 वीं के लिए 100 तथा 9 वीं के लिए 22 है। कक्षा 6 वीं के लिए छात्र का जन्म 1 अपै्रल 2009 से 31 मार्च 2011 (दोनों दिन सहित) के बीच होना चाहिये। कक्षा 9वीं के लिए छात्र का जन्म 1 अप्रैल 2006 से 31 मार्च 2008 (दोनों दिन सहित) के बीच होना चाहिये। प्रवेश के समय छात्र ने कक्षा आठवीं उत्तीर्ण कर लिया हो।
यह परीक्षा पेन एवं पेपर (ओ.एम.आर.) आधारित एवं बहुविकल्पीय प्रश्न वाले होगें। अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए 400 रूपये एवं अन्य वर्गों के लिए 550 रूपये परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या पेटीएम वालेट के माध्यम से किया जा सकता हैं। इन कक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षा 10 जनवरी 2021 रविवार को छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर, सरगुजा, बिलासपुर, रायगढ़, कांकेर और बस्तर में आयोजित किया जायेगा। परीक्षा परिणाम 9 फरवरी 2021 को घोषित किया जायेगा। परीक्षार्थी परीक्षा से संबंधित पुराने प्रश्नपत्र वेबसाइट ''https://aissee.nta.nic.in'' से डाउनलोड कर सकते है।
इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन  प्रवेश पत्र 23 दिसम्बर 2020 को जारी किया जायेगा। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी जैसे- आरक्षण, योजना, अवधि, पाठ्यक्रम, उत्तीर्ण और आवश्यकताएं आदि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की वेबसाइट ''www.nta.ac.in'' एवं https://aissee.nta.nic.in  व सैनिक स्कूल अम्बिकापुर के आधिकारिक वेबसाईट www.sainikschoolambikapur.org.in से प्राप्त कर सकते हैं। यह विद्यालय केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पाठ्यक्रम का अुनसरण करता हैं। इसका प्रमुख ध्येय 10+2 की तैयारी करवाने के साथ-साथ बालकों का सर्वांगीण विकास करना एवं राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के अधिकारी वर्ग में प्रवेश के लिए उन्हें तैयार करना

Post Top Ad