पत्रकार कैलाश टाडे
मध्याह्न भोजन योजना के तहत 1374 क्विंटल खाद्यान्न आबंटितजिले के 1336 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के लिए
धमतरी 10 नवम्बर 2020/ मध्याह्न भोजन योजना के तहत जिले के 1336 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में दिसंबर के लिए 1374 क्विंटल 20 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इनमें 884 प्राथमिक स्कूलों के लिए 656 क्विंटल 30 किलोग्राम और 452 माध्यमिक स्कूलों के लिए 717 क्विंटल 90 किलोग्राम चावल का आबंटन शामिल है। जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी विकासखण्ड के 343 स्कूलों के लिए 426 क्विंटल 50 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटित किया गया है। इनमें 205 प्राथमिक स्कूलों के लिए 209 क्विंटल 50 किलोग्राम और 138 माध्यमिक स्कूलों के लिए 217 क्विंटल चावल आबंटित किया गया है।
इसी तरह कुरूद विकासखण्ड के 302 स्कूलों के लिए 356 क्विंटल 90 किलोग्राम चावल का आबंटन किया गया है। यहां के 184 प्राथमिक स्कूलों में 144 क्विंटल 60 किलोग्राम और 118 माध्यमिक स्कूलों में 212 क्विंटल 30 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। मगरलोड विकासखण्ड के 224 स्कूलों में 269 क्विंटल 40 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया। यहां के 153 प्राथमिक स्कूलों के लिए 135 क्विंटल 60 किलोग्राम और 71 माध्यमिक स्कूलों के लिए 133 क्विंटल 80 किलोग्राम चावल का आबंटन किया गया है। नगरी विकासखण्ड के 467 स्कूलों में 321 क्विंटल 40 किलोग्राम चावल का आबंटन किया गया है। यहां के 342 प्राथमिक स्कूलों में 166 क्विंटल 60 किलोग्राम और 125 माध्यमिक स्कूलों के लिए 154 क्विंटल 80 किलोग्राम चावल का आबंटन किया गया है।
