रायपुर : सड़क सुरक्षा के संबंध में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों का ऑनलाईन प्रशिक्षण शुरू
उच्चतम
न्यायालय द्वारा गठित सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशानुसार लोक निर्माण
विभाग के सभी इंजीनियरों को सड़क सुरक्षा के संबंध में प्रशिक्षण देने के
लिए 25 नवम्बर से 28 नवम्बर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह
प्रशिक्षण सेन्ट्रल रोड़ रिसर्च इंस्टीट्यूट (सी.आर.आर.आई.) नई दिल्ली के
सहयोग से ऑनलाइन प्रदान किया जा रहा है। लोक निर्माण मंत्री श्री
ताम्रध्वज साहू ने आज इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का ऑनलाइन शुभारंभ किया।
कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए पारम्परिक रूप से प्रशिक्षण संभव नहीं है इसलिए ऑनलाइन प्रशिक्षण का विकल्प अपनाते हुए सी.आर.आर.आई नई दिल्ली के सहयोग से सहायक अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी, कार्यपालन अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं मुख्य अभियंताओं के लिए दो दिवसीय (4 ऑनलाइन सत्र) और उप अभियंताओं के लिए 05 दिवसीय (8 ऑनलाइन सत्र) का प्रशिक्षण प्रस्तावित किया गया है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा सहायक अभियंता एवं उच्च स्तर के अधिकारियों के लिए 25 नवंबर से 28 नवंबर तक ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 200 सहायक अभियंता एवं उच्च स्तर के 100 अभियंताओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 26 नवंबर को शाम 4 बजे डॉ. एस. वेलमुुरूगन ‘इंटरोडक्शन टू रोड सेफ्टी ऑडिट अप्रोच एंड मेथोडोलॉजी’ के बारे में और शाम 5 बजे डॉ. ए. मोहन राव ‘रोड साइन’ के बारे में बताएंगे।
27 नवंबर को दोपहर 2.30 बजे डॉ. जे. नटराजू ‘डिजाइन स्टेज रोड सेफ्टी ऑडिट, चेक लिस्ट एंड केस स्टडी’ के बारे में और शाम 4 बजे डॉ. एस. वेलमुरूगन ‘कंस्ट्रक्शन स्टेज रोड सेफ्टी ऑडिट, चेक लिस्ट एंड केस स्टडी’ के बारे में तथा डॉ. काइथा रविन्द्र ‘प्री-ओपनिंग स्टेज रोड ऑडिट, चेक लिस्ट एंड केस स्टडी’ के बारे में प्रशिक्षण देंगे। 28 नवंबर को डॉ. इरामपल्ली मधु दोपहर 2.30 बजे ‘एक्जिट स्टेज आरएसए (ओ एंड एम स्टेज) चेक लिस्ट एंड केस स्टडी’ के बारे में और शाम 4 बजे ‘स्पीड एंड हजार्ड मैनेजमेंट’ के बारे में प्रशिक्षण देंगे। शाम 5 बजे डॉ. जे. नटराजू ‘हूमन फैक्टर्स इन रोड सेफ्टी, सेफ्टी इशूस इन इंडिया एंड सेफ्टी नीड्स ऑफ डिफरेंट रोड यूजर’ के बारे में प्रशिक्षण देंगे।
