सत्यनिष्ठा की दिलाई गई प्रतिज्ञा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 27 October 2020

सत्यनिष्ठा की दिलाई गई प्रतिज्ञा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत



 


सत्यनिष्ठा की दिलाई गई प्रतिज्ञा
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत

धमतरी 27 अक्टूबर 2020/’सतर्क भारत समृद्ध भारत’ के तहत आज से दो नवंबर तक सतर्कता जागरूता सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत आज अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा ली गई। कलेक्टोरेट में आज सुबह 11 बजे डिप्टी कलेक्टर श्री डी.सी.बंजारे द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाई गई। इसमें अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करने, ना तो रिश्वत लेने और ना ही रिश्वत देने, सभी कार्य ईमानदारी तथा पारदर्शी रीति से करने और जनहित में कार्य करने संबंधी प्रतिज्ञा ली गई। साथ ही अपने निजी आचरण में ईमानदारी दिखाकर उदाहरण प्रस्तुत करने और भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की रिपोर्ट उचित एजेंसी को देने संबंधी प्रतिज्ञा ली गई। इस मौके पर कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Post Top Ad