सीतानदी अभ्यारण्य क्षेत्र के 36 गांवों के विस्थापन को रोका जाय :- अनीता ध्रुवजन भावनाओं के विरूद्ध की जा रही है कार्यवाही - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 29 October 2020

सीतानदी अभ्यारण्य क्षेत्र के 36 गांवों के विस्थापन को रोका जाय :- अनीता ध्रुवजन भावनाओं के विरूद्ध की जा रही है कार्यवाही


 सीतानदी अभ्यारण्य क्षेत्र के 36 गांवों के विस्थापन को रोका जाय :- अनीता ध्रुवजन भावनाओं के विरूद्ध की जा रही है कार्यवाही

विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव कर रही है मनमानी


नगरी  रिसगांव सीतानदी अभयारण्य क्षेत्र में वर्षों से निवासरत 36 गांवों को हटा कर अन्यत्र विस्थापित करने की  कार्यवाही पर तत्काल रोक लगाई जाए, क्योंकि यह कार्यवाही जन भावनाओं के विरूद्ध है, बल्कि इन गांवों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाए, उल्लेखनीय है कि धमतरी जिला के आदिवासी विकास खण्ड नगरी के रिसगांव सीतानदी अभयारण्य क्षेत्र के 36 गांवों के लोगों को क्षेत्रीय विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के कहने पर अन्यत्र विस्थापित किये जाने की तैयारी है। यहाँ पर निवासरत लोगों की भावनाओं के अनुरूप उसी जगह पर यथावत रखा जाना जाए  साथ में उस 36 ग्राम के लोगों ने अपने परिवार के साथ कई पीढी से काबीज होकर अपने पूर्वज के जगह खेत-खलिहान, घर-जायदाद को छोड़कर जाना नहीं चाहते फिर भी क्षेत्रीय विधायक जनभावना के विरुद्ध  सत्ता के बल का प्रयोग करते हुए  36 गांवों को अन्यत्र विस्थापित करने की मांग की गई है, लेकिन उपरोक्त जगह के सभी परिवार अपने जगह से अन्य जगहों पर विस्थापित होना नहीं चाह रहे हैं। यदि इन लोगों की फिक्र शासन प्रशासन को हैं या क्षेत्रीय विधायक उसके साथ दुख दर्द बांटना चाहती है तो तत्काल उन तमाम परिवारों को मूलभूत सुविधा जैसे बिजली, पानी, सड़क पुल-पुलिया, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि मुहैया कराना चाहिए 

आदिवासी भाजपा नेत्री जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने कहा है कि रिसगांव सीतानदी अभयारण्य क्षेत्र के 36 ग्राम :- मारियामारी, खल्लारी, चमेंदा, लिलांज, आमझर, गहनासियार, बिरनसिल्ली, बहीगांव, करही, कारीपांनी, भीरागांव, एकावाही, बरोली, गाताबहरा, साल्हेभाट, सिंगनपुर, जोरातराई, ढोढा़झरीया, मासुलकोई, रिसगांव, अरसीकन्हार, मादागिरि, सनबाहरा, बोईरगांव, खालगढ, मेंचका, तुमड़ीबाहर,ठेनही, बेलरबाहरा,अर्जुनी, बासीन, दौड़ पण्डरीपानी, चन्दन बाहरा, जोगीबिरदो के लोग अन्यत्र विस्थापित नहीं होना चाहते फिर भी क्षेत्रीय विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव के इशारे पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक व प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) तथा उपनिदेशक उदन्ती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद, सहायक संचालक सीतानदी टायगर रिजर्व नगरी को आदेशित कर बेदखली के कार्यवाही करने कहा है, जिस पर वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी के द्वारा अन्यत्र विस्थापित करने के लिए भोले भाले आदिवासी परिवार के  लोगों को बढ़-चढ़कर प्रलोभन दिया जा रहा है। जिस पर तत्काल रोक लगाने के लिए जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने कलेक्टर को प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नाम ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही रोकने की मांग की है। अगर बेदखली की

 कार्यवाही को नही रोकने पर ग्रामीणों के साथ उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

Post Top Ad