सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में कक्षा छठवीं और नवमीं में प्रवेश के लिए
आॅनलाईन आवेदन 19 नवंबर तक आमंत्रित
धमतरी 28 अक्टूबर 2020/ रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में सत्र 2021-22 में कक्षा छठवीं और नवमीं में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा आगामी 10 जनवरी 2021 को आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा के लिए आॅनलाईन आवेदन 19 नवंबर 2020 तक राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एन.टी.ए.) की अधिकारिक वेबसाईट http://aissee.nta.
जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी तथा प्राचार्य शासकीय/अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को निर्देशित किया है कि सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नवमीं में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र-छात्राओं को सूचित करना सुनिश्चित करें। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए प्राचार्य, सैनिक स्कूल अम्बिकापुर मेण्ड्राकला, जिला-सरगुजा के दूरभाष क्रमांक 07774-261609 एवं 77470-32999 पर काॅल किया जा सकता है अथवा वेबसाईट www.