पत्रकार टाडे
गरियाबंद राजिम पांडुका प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर आज पूरा प्रदेश में ज्ञापन का दौर शुरू हुआ है जिसमें पांडुका थाना मे एफ आई आर दर्ज कराया गया उल्लेखनीय है की दर्शन शास्त्र छत्तीसगढ़ पी एस सी मुख्य परीक्षा के डेस्टिनी पब्लिकेशन रायपुर के संस्थापक निदेशक डॉ मनोज अग्रवाल ने किताब के पृष्ठ क्रमांक 16 में गुरु घासीदास सतनाम पंथ के विशेषताए में आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया गया जिस शब्द को सवेधानिक रूप से प्रतिबंध कर दिया गया है उस शब्द का प्रयोग एक आई ए एस अकदामी के संचालक द्वारा किया जाना घोर अपराध है जान बुझ कर सतनामी समाज के भावनाओ को आघात पहुंचाया है जिसके खिलाफ शख्त कार्यवाही की मांग की गयी है
ज्ञापन के इस कड़ी में जिलाध्यक्ष मोहन लाल ढीढी, राजेश आडिल महासचिव, रोशन रात्रे सह सचिव, गीतम टंडन जिला सदस्य,काउन्टेस जिला सदस्य ,सोनु जिला सदस्य , झमेशवर ढीढी जिला सदस्य ,प्यारे डहरिया जिला सदस्य , राजेश जोशी जिला सदस्य , आदि लोग उपस्थित थे


