सतनामी समाज का जिला स्तरीय ऑनलाइन बैठक में जोगी जी को दी गई श्रद्धांजलि - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 5 June 2020

सतनामी समाज का जिला स्तरीय ऑनलाइन बैठक में जोगी जी को दी गई श्रद्धांजलि

पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़ का रत्न

8964081105
सतनामी समाज का जिला स्तरीय ऑनलाइन बैठक में जोगी जी को दी गई श्रद्धांजलि

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज महासमुंद का जिला स्तरीय ऑनलाइन सामाजिक बैठक 4 जुन 2020 को 2 बजे रखा गया। जिसमें जिला एवं पांचों ब्लाक के पदाधिकारी गण सम्मिलित हुए।सर्व प्रथम छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री दिवंगत अजीत जोगी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री एस आर बंजारे जी द्वारा उनके कार्यों का स्मरण करते हुए गिरौदपुरी में कुतुबमीनार से भी ऊंचे जैतखाम के       
सुत्रधार बताया। साथ ही कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन अवधि में समाज के युवाओं के द्वारा जरुरतमंदों को राशन सामग्री वितरण करने के लिए धन्यवाद ज्ञापितकर प्रशंसा किया गया। समाज के मार्गदर्शक प्रशासनिक अधिकारी श्री मती एस चंद्रसेन बीईओ महासमुंद द्वारा समाज के लोगों में शिक्षा के स्तर को सुधारने व अधिक से अधिक लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने व सोशल मीडिया में अनावश्यक समाजिक टकराव की स्थिति से बचने के साथ शालीनता व शिष्टाचरण से वार्तालाप की बात कहीं। समाज के सलाहकार राजमहंत श्री पी एल कोसरिया जी ने अठगंवा कमेटी को पुरे जिला में पुनर्गठित करने को कहा।प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ श्री दिनेश बंजारे जी युवाओं को अधिक से अधिक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने हेतु प्रेरित किया गया। श्री एस एल सोनी जी जिलाध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ,श्री मती नुतन कुर्रे जी जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,व ब्लाक अध्यक्षगण  तरुवर कोसरिया जी पिथौरा ,श्री अभय घृतलहरे जी बसना,श्री हीरालाल कोयल जी ब्लाक अध्यक्ष सरायपाली,श्री लेखराज बंजारे जी महासमुंद, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रतिनिधि श्री नरेन्द्र बोरे जी,शिक्षा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष श्री लखन कुर्रे जी,के द्वारा अपना विचार सामाजिक विकास पर रखा गया। जिलाध्यक्ष श्री एस आर बंजारे जी द्वारा सर्वसम्मति से श्री दौलत रात्रे बालसी को साहित्य प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, मुख्य कमेटी में श्री रामेश्वर सोनवानी जी को जिला उपाध्यक्ष, शिक्षा प्रकोष्ठ में श्री लखन कुर्रे जी को कार्यकारी जिलाध्यक्ष, श्री राजेश रात्रे सहसचिव, घनश्याम जांगड़े जी को महासमुंद ब्लाक सचिव,
युवा प्रकोष्ठ में श्री स्मिथ कोसरिया जी को जिला उपाध्यक्ष,श्री अनिस जेंड्रे को महासमुंद नगर
अध्यक्ष,चमन कुर्रे जी को ब्लाक सचिव,श्री रामनारायण जांगड़े को ब्लाक महामंत्री मनोनीत किया गया। इस ऑनलाइन बैठक में पिथौरा से  योगेश टंडन ब्लाक अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, रोहित कोसरिया जी सरायपाली से मोहित रात्रे जी ब्लाक सचिव युवा प्रकोष्ठ बसना से मनोज गहेरवाल महासमुंद से अमरदास कुर्रे जी व्याख्याता, देवेन्द्र मिर्चें जी जिला उपाध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ, श्री विजय मिर्चें जी ब्लाक अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ,श्री कुंजुरात्रे, खट्टी से तुलस घृतलहरेजी जिला सचिव शिक्षा प्रकोष्ठ,संगम जांगड़ेजी जिला महासचिव युवा प्रकोष्ठ,जांजगीर चांपा से श्री हीरासाय महिलाने बागबाहरा से शुभम बाघ जिला महासचिव युवा प्रकोष्ठ, श्री संतोष घृतलहरे जी जिला सचिव युवा प्रकोष्ठ, एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजकुमार प्रभाकर,श्री राजकुमार लहरें जी श्री टार्जन मन्नाडे जी,आदि पदाधिकारी गण सम्मिलित होकर अपना विचार व्यक्त किया।बैठक का आनलाइन आयोजन व होस्ट श्री रेखराज बघेल जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ महासमुंद के द्वारा किया गया।इस प्रकार के आनलाइन सामाजिक बैठक का आयोजन प्रदेश में महासमुंद जिला का प्रथम प्रयास रहा है।

उक्त जानकारी जिला मिडिया प्रभारी श्री कुंजु रात्रे जी द्वारा दिया गया।

Post Top Ad