सतनाम सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2020 (ऑनलाइन परीक्षा) का परिणाम जारी। चन्द्रेश बंजारे ने किया टॉप वही आयुषी गुप्ता रही द्वितीय - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 5 June 2020

सतनाम सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2020 (ऑनलाइन परीक्षा) का परिणाम जारी। चन्द्रेश बंजारे ने किया टॉप वही आयुषी गुप्ता रही द्वितीय

राजेश रात्रे भखारा
छत्तीसगढ़ रायपुर
 छत्तीसगढ़ रायपुर सतनाम सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2020 (ऑनलाइन परीक्षा) का परिणाम जारी। चन्द्रेश बंजारे ने किया टॉप वही आयुषी गुप्ता रही द्वितीय
सतनाम सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजन समिति छत्तीसगढ़ की एक ऐसी संस्था है जो निस्वार्थ भाव से गैर-लाभकारी संस्था के रूप में सर्व-समाज के स्टूडेंट्स को कैरियर गाइडेंस व उनके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों को आंकलन करने का प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। साथ ही विषय विशेषज्ञों से कॉउंसिल कराने का भी विकल्प उपलब्ध करवाता है। स्टूडेंट्स के व्यवसायिक परीक्षाओं की तैयारियों के आंकलन करने व उनके सुव्यवस्थित मार्ग प्रशस्त करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष ऑफलाइन व ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन व्यावसायिक परीक्षा के पैटर्न पर आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 24.05.2020 को आयोजित सतनाम सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2020 (ऑनलाइन परीक्षा) का आयोजन किया गया था। जिसका आज परिणाम जारी किया गया 

उक्त परीक्षा में देशभर से 550 से भी अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें चन्द्रेश बंजारे ने प्रथम व आयुषी गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, वही तीसरे स्थान के लिए संयुक्त रूप से प्रज्ञा द्विवेदी, प्रखर द्विवेदी व संध्या डहरिया को विजेता घोषित किया गया है। साथ ही यह तथ्य भी हर्ष का विषय है कि उक्त परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया व छत्राओं का सफलता प्रतिशत 87% रहा, वही छात्रों सफलता प्रतिशत 72% रहा।
उक्त प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। साथ ही परीक्षा में 50% से अधिक अंक अर्जित करने वाले समस्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। 
उक्त परीक्षा के सफल आयोजन में परीक्षा प्रभारी महेन्द्र कुमार चतुर्थी सर, मधुराज सिंह लहरे सर (संबोधि), रामभरोस टोन्डे सर, पी.आर. महादेवा सर व कमलेश पात्रे सर सहित IT डिपार्टमेंट टीम, मूल्यांकन विशेषज्ञों व डाटा मोनिटरिंग टीम का विशेष योगदान रहा।
चंद्रेश बंजारे प्रथम

Post Top Ad