चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
तालाब में डूबने से मृत व्यक्ति के परिजन को
आर.बी.सी. 6-4 के तहत
पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़ का रत्न
धमतरी 29 जून 2020/ मगरलोड तहसील के ग्राम बिरझुली निवासी श्री वेदान्त कुमार ध्रुव की तालाब में डूबने से 20 अगस्त 2019 को मृत्यु हो गई। इसके मद्देनजर कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ने मृतक के पिता श्री बलीराम गोड़ को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया है।
क्रमांक-131/337/इस्मत
समाचार
जिले में अब तक 278.6 मि.मी औसत वर्षा दर्ज
धमतरी 29 जून 2020/ जिले में एक जून से अब तक 278.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक जहां सबसे अधिक धमतरी विकासखण्ड में 365.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, वहीं मगरलोड विकासखण्ड में सबसे कम 217.8 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। इसी तरह कुरूद विकासखण्ड में 271.7 मिलीमीटर और नगरी विकासखण्ड में 259.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई