जॉब कार्ड से पिछले माह किया 11 दिन मनरेगा में मजदूरी
मामला सी.एम. हाउस के सामने आग लगाने वाले तेलीनसत्ती के
युवक का इलाज चल रहा
पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़ का रत्न
धमतरी 29 जून 2020/ धमतरी जिले के ग्राम तेलीनसत्ती निवासी 27 वर्षीय श्री हरदेव सिन्हा ने आज मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की। उन्हें मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से उन्हें कालड़ा बर्न सेंटर रेफर कर दिया गया है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमतरी ने बताया कि कक्षा नवमीं तक पढ़ाई करने वाले श्री हरदेव सिन्हा अपने माता-पिता, दो भाई, पत्नी और दो पुत्रियों के साथ रहते हैं। वहीं उनकी गांव में दो एकड़ कृषि भूमि भी है। साथ ही उसका महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत जाॅबकार्ड बना है और वह पिछले माह 11 दिन तथा उनके परिवार के लोग 26 दिन कार्य किए। परिजनों ने बताया कि हरदेव के छोटे भाई मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं तथा अविवाहित है। यह भी सूचना मिली है कि श्री हरदेव भी थोड़ा मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और घर वाले दो-तीन साल से उन्हें इसका इलाज कराने बोल रहे हैं। बताया गया है कि श्री हरदेव ने ग्राम पंचायत तेलीनसत्ती में यू-ट्यूब में पिक्चर बनाने की अनुमति के लिए आवेदन