ग्राम हरफतराई में अवैध शराब बिक्री की शिकायत, 28 देशी पौव्वा जब्तआरोपी को बंदी बनाकर जेल दाखिल किया गया - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 16 June 2020

ग्राम हरफतराई में अवैध शराब बिक्री की शिकायत, 28 देशी पौव्वा जब्तआरोपी को बंदी बनाकर जेल दाखिल किया गया

पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़ का रत्न
ग्राम हरफतराई में अवैध शराब बिक्री की शिकायत, 28 देशी पौव्वा जब्तआरोपी को बंदी बनाकर जेल दाखिल किया गया
धमतरी 16 जून 2020/ कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जयप्रकाश मौर्य के निर्देश पर अवैध शराब विक्रय तथा शराबखोरी के विरूद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में संयुक्त टीम ने रविवार 14 जून को ग्राम हरफतराई के किराना दुकान संचालक से देशी शराब का कुल 28 पौवा जब्त कर उसे आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए बंदी बनाकर जेल भेजा गया।
जिला आबकारी अधिकारी श्री मोहित जायसवाल ने बताया कि मिली शिकायत के आधार पर आबकारी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा रविवार को धमतरी विकासखण्ड के ग्राम हरफतराई में दबिश दी गई, जहां पर स्थित अमन किराना दुकान के संचालक कामता सोनवानी पिता कार्तिक राम (40 वर्ष) के द्वारा देशी मदिरा प्लेन पाव को 150 रूपए में बेचा जाना पाया गया। तत्पश्चात दुकान मंे तलाशी लिए जाने पर बेचने के लिए रखे गए 12 पाव देशी मदिरा प्लेन तथा 4 पाव देशी मदिरा मसाला कुल 16 पाव (कुल 2.88 बल्क लीटर ) देशी मदिरा बरामद कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)(ख) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया। इसी दौरान अमन किराना स्टोर्स के पास सड़क किनारे मदिरापान करते हुए हरफतराई निवासी प्रियांशु डिंडोलकर पिता चंद्रहास डिंडोलकर तथा मोहन डांगी पिता रामचंद्र डांगी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 36 (च)(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर उक्त दोनों आरोपियों को भी मौके पर गिरफ्तार किया गया।

Post Top Ad