प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा 17 जून को रहेंगे जिले के प्रवास पर विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 16 June 2020

प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा 17 जून को रहेंगे जिले के प्रवास पर विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा 17 जून को रहेंगे जिले के प्रवास पर
विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़ का रत्न

धमतरी 16 जून 2020/ प्रदेश के वाणिज्यिक कर (आबकारी), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा 17 जून को जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यस भी करेंगे। श्री लखमा सुबह 10 बजे रायपुर से रवाना होकर साढ़े 11 बजे धमतरी पहुंच जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय का उद्घाटन करंेगे। वे दोपहर साढ़े 12 बजे धमतरी से रवाना होकर 12.45 बजे ग्राम पंचायत गागरा पहुंच विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। केबिनेट मंत्री का दोपहर डेढ़ बजे से तीन बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। प्रभारी मंत्री श्री लखमा दोपहर साढ़े तीन बजे कुरूद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर पहुंच, विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे शाम साढ़े चार बजे रायपुर के लिए रवाना करेंगे।7

Post Top Ad