मगरलोड क्षेत्र में जुआरियो के साथ किया जा रहा पक्षपात
पत्रकार कैलाश टांडे
धमतरी मगरलोड. मगरलोड क्षेत्र अवैध कारोबार और असामाजिक गतिविधियों का अड्डा बनता जा रहा है. जानकारी के मुताबिक मगरलोड विकासखण्ड के अंतर्गत कई जगहों पर बाहर के जुआरियों द्वारा जुआ खेलवाने का काम किया जा रहा है. बताया जाता है कि ये जुआरी बुड़ेनी, डूमरपाली, कपालफोड़ी, अमलीडीह, भेण्ड्री, मोहंदी, गाड़ाडीह, चंदना और चमसूऱ सहित आसपास के गांवों के रहने वाले हैं. जुआरियों के द्वारा खेत-खलियानों और नरसरियों में जुआ के खेल का संचालन किया जाता है. इस खेल में लाखों रुपयों का दांव लगाया जा रहा है. इतना ही नहीं, मगरलोड विकासखंड के अंतर्गत होने वाले इन खेलों में पांडुका, गरियाबंद, कुरूद, नयापारा, राजिम, धमतरी और अभनपुर जैसे दूर-दराज के जुआरी भी जुआ खेलने आते हैं. लेकिन मगरलोड पुलिस द्वारा इन बड़े जुआरियों को पकड़ने के बजाय गांव में खेल रहे छोटे जुआरियों को पकड़ कर औपचारिकता मात्र निभाया जा रहा है और बड़े जुआरी बेखौफ होकर खुलेआम खेत खलियान नर्सरीयों में जुआ खेल रहे हैं. और इस ओर पुलिस का ध्यान नहीं जा रहा है यह सोचने वाली बात है.