नगर पंचायत मगरलोड भैंसमुंडी में पानी की अवैध चोरी - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 28 May 2020

नगर पंचायत मगरलोड भैंसमुंडी में पानी की अवैध चोरी

पत्रकार कैलाश टांडे 
धमतरी  मगरलोड   //नगर पंचायत मगरलोड भैंसमुंडी में पानी की अवैध चोरी(*कैलाश टाँडे मुख्य संवाददाता छत्तीसगढ़ का रत्न)नगर पंचायत मगरलोड भैंसमुंडी अध्यक्ष महोदया एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी के आदेशानुसार आज दिनांक 29.05 .2020 दिन शुक्रवार सुबह 7:00 बजे नगर क्षेत्र के अंतर्गत नगर के घरेलू नल कनेक्शन में टुल्लू पंप लगाकर पेयजल का चोरी किया जा रहा था । वार्ड क्रमांक 07, 08 व 09 में ओंकार साहू  दलाल साहू बहुर साहू सोनहर देवांगन केदार देवांगन  बेनी राम यादव  चुलेश्वर साहू  मालती बाई 8 टुल्लू पंप जप्त किया गया ।पूर्व में प्राप्त शिकायत के आधार पर नगर क्षेत्र में नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा सतत निरीक्षण करने के पश्चात टुल्लू पंप लगाकर अवैध रूप से नल कनेक्शन के द्वारा पानी लिया जा रहा था । इस प्रकार की कार्यवाही से लोगों के बीच अवैध रूप से पानी चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है । उक्त कार्रवाई के समय श्री विशाल राम कोसले (सहायक राजस्व अधिकारी), श्री भारत लाल बघेल , उत्तम ध्रुव गिरधर  नागर जी , तामेश्वर साहू गिरधारी साहू ,श्री राजेश सोनी (सफाई दरोगा) नगर पंचायत के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।

Post Top Ad