लाॅकडाउन की वजह से फंसे घर वापसी के इच्छुक व्यक्ति वेबसाईट पर कर सकते हैं पंजीयन - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Sunday, 3 May 2020

लाॅकडाउन की वजह से फंसे घर वापसी के इच्छुक व्यक्ति वेबसाईट पर कर सकते हैं पंजीयन


लाॅकडाउन की वजह से फंसे घर वापसी के इच्छुक व्यक्ति वेबसाईट पर कर सकते हैं पंजीयन

धमतरी, 03 मई 2020/ कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लाॅकडाउन की वजह से अन्य जिलों अथवा प्रदेशों में फंसे व्यक्तियों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा वापसी की व्यवस्था की जा रही है। धमतरी जिले में भी इसके तहत प्रशासनिक व्यवस्था की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी जिले के निवासी ऐसे व्यक्ति जो अन्य जिले अथवा राज्यों के ऐसे स्थान जहां हाॅटस्पाॅट नहीं हैं, में फंसे हैं, वहां से आने अथवा धमतरी जिले से अन्य जिलों में वापस जाने के इच्छुक व्यक्ति वेबसाईट http://cglabour.nic.in/covid19MigrantRegistrationService.aspx पर जाकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। साथ ही जिला कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07722-232249 अथवा जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के व्हाट्सएप नंबर 93012-53594 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अलावा नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार कुर्रे के मोबाईल नंबर 94063-52551, सहायक नोडल अधिकारी सुश्री अर्पिता पाठक मोबाईल नंबर 81037-99568 अथवा सहायक श्रम पदाधिकारी श्री अजय हेमंत देशमुख के मोबाईल नंबर 93298-30003 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
         क्रमांक-08/111/इस्मत

Post Top Ad