पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़
8964081105
जालमपुर वार्ड में कोरोना का प्रकरण नहीं, बल्कि जिला प्रशासन द्वारा माॅकड्रिल किया गया
तदुपरांत शाम साढ़े चार बजे कलेक्टर, एसपी, सी.ई.ओ. तथा एएसपी ने मौके पर पहुंचकर यह स्पष्ट किया उक्त पूरी कार्रवाई माॅक ड्रिल के तौर पर की गई, जिसके तहत प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा निष्पादित किए जाने वाले त्वरित कार्य एवं गतिविधियों का आत्म-आंकलन किया गया। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद क्विक रेस्पाॅन्स टीम के सदस्यों को बताया कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह आवश्यक था कि गाहे-बगाहे जिले में कभी भी आपात स्थिति निर्मित होती है तो इसे लेकर जिला प्रशासन कितना संजीदा, सतर्क व सचेत है, इसकी जमीनी हकीकत का पता चला। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर जिले में गठित विभिन्न टीमों ने क्विक रिस्पाॅन्स किया, इससे यह बात सिद्ध होती है कि यहां की टीम किसी भी प्रतिकूल स्थिति में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में सक्षम है। माॅक ड्रिल में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने बेहतर ढंग से अपने दायित्व का निर्वहन किया, इसके लिए पूरी टीम बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर एसपी तथा सी.ई.ओ. ने भी कहा कि आने वाले समय में किसी आपात स्थिति में चुनौतियों का सामना करने में हम कितन सक्षम हैं, इसके मद्देनजर यह कार्रवाई गोपनीय ढंग से की गई।