नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने कलेक्टर श्री रजत बंसल ने दिए निर्देश
पत्रकार कैलाश टांडे धमतरी 29 अप्रैल 2020/ नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखने के मद्देनजर श्यामतराई स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में आगामी 01 मई से टोकन सिस्टम के जरिए धान की खरीदी एवं बिक्री की जाएगी। भारसाधक अधिकारी श्री आर.के.कश्यप ने किसानों से अपील किया है कि नए व्यवस्था के अनुसार टोकन सिस्टम से ही अपना धान कृषि उपज मंडी प्रांगण में विक्रय के लाएं, ताकि शासन के निर्देश अनुसार सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंस का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
गौरतलब है कि पिछले दिनों कलेक्टर श्री रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी.राजभानू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नम्रता गांधी द्वारा मंडी प्रांगण में संचालित थोक फल, सब्जी बाजार एवं धान मंडी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखने, किसान, व्यापारी इत्यादि के लिए मास्क एवं सेनेटाइजर की व्यवस्था करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए थे। साथ ही मंडी प्रांगण में धान की आवक अधिक की वजह से भीड़-भाड़ नहीं हो, इसे ध्यान में रख टोकन सिस्टम लागू करने के अलावा फल, सब्जी मंडी प्रांगण में तीन दिनों के भीतर मुरूमीकरण एवं समतलीकरण कराने के लिए भी निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के पालन में आज भारसाधक अधिकारी एवं मंडी सचिव की उपस्थिति में मंडी अभिकर्ताओं की बैठक रखी गई। बैठक में एक मई से टोकन सिस्टम के जरिए धान का आवक लिए जाने एवं विक्रय किए जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।