कोरोना वायरस की संक्रमण की रोकथाम पर सतत् निगरानी रखने लगी अधिकारियों की ड्यूटी
पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़
8964081105
धमतरी 20 अप्रैल 2020/जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम पर सतत् निगरानी रखने, इससे संबंधित किसी भी प्रकार के विवाद के निराकरण, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रजत बंसल ने अधिकारियांे की ड्यूटी अलग-अलग स्थानों में लगाई है। मिली जानकारी के मुताबिक सम्पूर्ण नगरपालिक निगम क्षेत्र धमतरी में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमतरी श्री मनीष मिश्रा की होगी। इसी तरह अम्बेडकर चैक धमतरी में डिप्टी कलेक्टर श्री एच.एल.गायकवाड़, मकई चैक धमतरी में श्री डी.एस.ध्रुव, किसान बाजार, सब्जी मंडी धमतरी में सुश्री अर्पिता पाठक की ड्यूटी लगाई गई है। जिला अस्पताल धमतरी में तहसीलदार श्रीमती ज्योति मसियारे, दानीटोला चैक (नहर नाका) में अधीक्षक, भू अभिलेख श्री परमेश्वर लाल भूआर्य, क्रिश्चियन अस्पताल धमतरी में नायब तहसीलदार श्री भूपेश चन्द्राकर और रत्नाबांधा चैक धमतरी में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने सहायक अधीक्षक भू अभिलेख श्री जितेन्द्र कुमार डहरे की ड्यूटी लगाई गई है।