रबी फसल धान की खरीदी 21 अप्रैल से
कृषि उपज मंडी श्यामतराई में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने लगी अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी
पत्रकार कैलाश टाडे
धमतरी 20 अप्रैल 2020/ जिले में रबी फसल के धान की खरीदी 21 अप्रैल से शुरू की जा रही है। कृषि उपज मंडी श्यामतराई में धान खरीदी के दौरान कोरोना वायरस से बचाव एवं जागरूकता लाने, सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराने, मास्क लगाने तथा शासन द्वारा समय-समय पर जारी किए जा रहे निर्देशों का पालन कराने कलेक्टर श्री रजत बंसल ने दल गठित कर अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व धमतरी से मिली जानकारी के मुताबिक नायब तहसीलदार धमतरी श्री विनोद कुमार साहू दल प्रभारी तथा सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री जितेन्द्र कुमार डहरे को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह दल में सहायक के रूप में राजस्व निरीक्षक श्री केशव साहू, पटवारी श्री प्रवीण टिकरिहा, श्रीमती डामेश्वरी देवांगन और श्री मनोज चन्द्राकर को शामिल किया गया है।