पत्रकार
कैलाश टांडे छत्तीसगढ़ क रत्न
8964081105
"हम हैं ना" जन सहयोग संगठन पहूंचा रहे मदद
मगरलोड
विश्व व्यापी कोरोना वायरस ने पुरी दुनिया में मानव सभ्यता को मौत के मुहाने तक पहूंचा दिया है।सभी देश इस वायरस से युद्ध स्तर पर लड़ रहे हैं। इस लड़ाई में लाकडाउन को सबसे बड़ा प्रभावी हथियार बनाया गया है। परंतु लाकडाउन से रोज रोजी रोटी कमाकर जीने वाले गरीबों और मजदूरों के परिवार में घोर संकट खड़ा हो गया है।ऐसे में मगरलोड क्षेत्र के कुछ युवाओं ने अपनी सामाजिक व मानवीय कर्तव्यों का पालन करते हुए "हम हैं ना "जन सहयोग संगठन बनाकर जरूरतमंद परिवारों तक राशन सामग्री पहूंचा रहे हैं।संगठन से जुड़े युवाओं ने स्वयं के तथा मगरलोड सहित भैंसमुंडी,भरदा,बेलरदोना, परसवानी,चुचरुंगपुर, लूगे,छिपली ,अमलीडीह व सांकरा में अपने जान पहचान के प्रबुद्ध लोगों से सम्पर्क कर राशि इकट्ठा किये,जिससे चावल ,आलू प्याज,हल्दी ,मिर्च, धनिया,शक्कर साबुन,तेल,निरमा जैसे रोजमर्रा की सामग्री आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार तक पहूंचा रहे हैं। इस संगठन द्वारा भरदा,बेलरदोना, लूगे, चुचरुंगपुर,चारभांठा, मड़ेली, बकोरी, सोनपैरी बनियातोरा,परसवानी, सेन्हाभांठा,कमरौद,मगरलोड, भैंसमुंडी व कोरगांव के लगभग सौ परिवारों तक राशन सहित दैनिक उपयोग का सामान पहूंचा चूके हैं। संकट के इस घड़ी में युवाओं के स्वप्रेरित समर्पण व सेवा कार्य को लोगों का सहयोग व सराहना मिल रही है।
जनसेवा के इस पुनीत कार्य में उमाशंकर साहू,आत्मा राम साहू(शिक्षक ),युगल किशोर चंद्राकर,भीम यादव,घनश्याम साहू,वेदप्रकाश,धर्मेंद्र, शेषनारायण, डूमनचंद,साजेन्द्र कुमार, माखनलाल, लोकनाथ साहू,नीलकंठ,सोमनाथ साहू,हरक निर्मलकर व संतु राम साहू लगे हुए हैं।।