खाद्य सामग्री अधिक मूल्य और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले दुकानों से वसूली गई साढ़े 10 हजार रूपए जुर्माने की राशिदल द्वारा आज 12 दुकानों का किया गया औचक - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Sunday, 12 April 2020

खाद्य सामग्री अधिक मूल्य और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले दुकानों से वसूली गई साढ़े 10 हजार रूपए जुर्माने की राशिदल द्वारा आज 12 दुकानों का किया गया औचक

पत्रकार
कैलाश टांडे छत्तीसगढ़ का रत्न 

8964081105


खाद्य सामग्री अधिक मूल्य और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले दुकानों से वसूली गई साढ़े 10 हजार रूपए जुर्माने की राशि
दल द्वारा आज 12 दुकानों का किया गया औचक
निरीक्षण

धमतरी 12 अप्रैल 2020/ कलेक्टर श्री रजत बंसल के निर्देश पर जिला मुख्यालय में संचालित किराना दुकानों में आवश्यक वस्तुओं का मूल्य नियंत्रण, मुनाफाखोरी रोकने एवं किराना दुकानों को कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम के लिए सुरक्षात्मक उपायों का पालन कराने जिले में गठित दल द्वारा लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 12 किराना दुकानों का निरीक्षण किया गया।
खाद्य अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी स्थित गोलू फल भण्डार, ओम प्रोविजन स्टोर्स, न्यू ओम प्रोविजन स्टोर्स, जय किराना स्टोर्स, अमर प्रोविजन, सागर डेलीनीट तथा गोपालदास आनंद किराना दुकानों में आलू, प्याज, दाल, शक्कर एवं अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री का अधिक मूल्य पर विक्रय किए जाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने की वजह से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई तथा नगरनिगम के अधिकारी द्वारा साढ़े 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। साथ ही सभी दुकानदारों को सही मूल्य पर सामग्री विक्रय करने, सोशल डिस्टेंसिंग तथा उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए दैनिक उपभोग की वस्तुओं का मूल्य प्रदर्शित करने की समझाईश दी गई। गौरतलब है कि जांच दल में राजस्व, खाद्य, नापतौल, नगरनिगम, मण्डी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी शामिल हैं।

Post Top Ad