दोहरे जिले के प्रभार में रहने वाले अधिकारी, वर्तमान में जिस जिले में हैं वहीं कार्य संपादन करें
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए कलेक्टर श्री रजत बंसल ने दिए निर्देश
पत्रकार कैलाश टांडे
धमतरी 11 अप्रैल 2020/ जिले में कोरोना वायरस (कोविद 19) के संक्रमण की रोकथाम एवं सुरक्षात्मक उपाय के लिए लाॅकडाउन की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री रजत बंसल ने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्यालय में रह अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि प्रायः यह देखने में आया है कि ऐसे अधिकारी जो दोहरे जिले के प्रभार में होने की वजह से अन्य जिले से आना-जाना कर रहें हैं, यह कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के प्रतिकूल है। कलेक्टर ने साफ तौर पर निर्देश दिया है कि जो अधिकारी दोहरे प्रभार में हैं और वर्तमान में जिस जिले में कार्यरत हैं, उसी जिले में कर्तव्यों का संपादन करें और अन्य जिले के प्रभार वाले कार्यालय में जाना अत्यावश्यक हो तो सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त कर प्रवास करेंगे। इसी तरह यदि किसी कार्यालय के कर्मचारी, जो लाॅकडाउन के दौरान किसी अपरिहार्य कारणों से मुख्यालय से बाहर चले गए हैं और वापस अपने मुख्यालय में नहीं हैं, तो उनकी सूची कलेक्टर को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है।