सेवा भावना के लिए सीईओ जिला पंचायत ने की सराहना
खादी ग्रामोद्योग विकास संघ द्वारा निःशुल्क वितरण के लिए दिये 500 नग फेस मास्क
--00--
कोरोना वायरस कोविद-19 की रोकथाम तथा इससे निपटने के लिए जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता गांधी के समक्ष खादी ग्रामोद्योग मुम्बई भारत सरकार के निर्देशानुसार धमतरी शाखा के खादी ग्रामोद्योग विकास संघ (पी.एच.ई. कार्यालय रूद्री रोड) द्वारा लोगों के सुरक्षा एवं कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु खादी वस्त्रों से निर्मित 500 नग फेस मास्क निःशुल्क वितरण के लिए प्रदाय किया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता गांधी ने फेस मास्क सहर्ष स्वीकार करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की और उन्होंने यह भी कहा कि-खादी ग्रामोद्योग विकास संघ द्वारा प्रदाय की गई फेस मास्क का वितरण शिक्षक समुदाय, रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बैंक सखी एवं आवश्यकतानुसार अन्य लोगों को भी निःशुल्क वितरण किये जायेंगे। ऐसे विषम परिस्थिति में लोगों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु फेस मास्क एवं घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। साथ ही स्वच्छता, सामाजिक दूरी आदि का अक्षरशः पालन किया जावे।
इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग विकास संघ के सचिव श्री प्रशांत कुमार घोष, मैनेजर श्री लोमेश देवांगन, विजय निर्मलकर उपस्थित थे।
Post Top Ad
Popular Posts
-
धमतरी मगरलोड / थाना मगरलोड मार्ग क्रमांक 95/2025 मृतक का नाम तुलाराम निषाद पिता स्वा लखन निषाद उम्र 55 साल निवासी ग्राम डूमरपाली थाना मगर...
-
पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़ का रत्न माचार धमतरी के कुरूद विधानसभा क्षेत्र को मिला विकास का महा-उपहार मुख्यमंत्री श्री साय ने 244 करोड़ ...
-
"तहसील स्तरीय सतनामी समाज परिक्षेत्र राजिम द्वारा प्रथम आईएएस श्री संजय डहरिया का सम्मान समारोह 9 अप्रैल को" गरियाबंद राजिम...
Saturday, 11 April 2020
Home
धमतरी
सेवा भावना के लिए सीईओ जिला पंचायत ने की सराहनाखादी ग्रामोद्योग विकास संघ द्वारा निःशुल्क वितरण के लिए दिये 500 नग फेस मास्क--