सेफ डिस्टेंस का पालन नहीं करने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों को दी गई सख्त हिदायतकोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा नगरनिगम की संयुक्त टीम ने किया औचक निरीक्षण - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 7 April 2020

सेफ डिस्टेंस का पालन नहीं करने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों को दी गई सख्त हिदायतकोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा नगरनिगम की संयुक्त टीम ने किया औचक निरीक्षण

सेफ डिस्टेंस का पालन नहीं करने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों को दी गई सख्त हिदायत
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा नगरनिगम की संयुक्त टीम ने किया औचक निरीक्षण

कैलाश टाडे पत्रकार
8964081105

धमतरी 07 अप्रैल 2020/ जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सेफ डिस्टेंस का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री रजत बंसल के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा नगरपालिक निगम की संयुक्त टीम द्वारा आज धमतरी शहर के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया। इनमें रत्नाबांधा स्थित आरती मेडिकल स्टोर्स, मेहता मेडिकल स्टोर्स, राकश मेडिकल स्टोर्स, घड़ी चैक के पास स्थित नाहर मेडिकल, जैन मेडिकल और स्वास्तिक मेडिकोज तथा विंध्यवासिनी मंदिर के पास स्थित यश मेडिकल स्टोर शामिल हैं। 

गौरतलब है कि आरती मेडिकल स्टोर में सेफ डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने संबंधी शिकायत मिलने पर टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उक्त मेडिकल में काफी भीड़-भाड़ पाया गया। इस पर दल द्वारा दुकान की भीड़ को कम करा मेडिकल संचालक को सेफ डिस्टेंस का पालन करने की हिदायत दी गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि जब तक पेंट से गोला बनाकर सेफ डिस्टेंस का पालन नहीं किया जाता है, तब तक मेडिकल दुकान नहीं खोली जाए। इसी तरह स्वास्तिक मेडिकोज और यश मेडिकल स्टोर्स संचालकों को भी सेफ डिस्टेंस का पालन करने की समझाईश दल द्वारा दिया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक औषधि नियंत्रक श्रीमती मीनाक्षी, औषधि निरीक्षक एवं नगरपालिक निगम के अधिकारी श्री निखील चन्द्राकर मौजूद रहे।

Post Top Ad