खाद्य सामग्री अधिक मूल्य पर विक्रय करने वाले दुकानदारों पर की गई कार्रवाईजुर्माने की राशि 7800 रूपए वसूला गया - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 7 April 2020

खाद्य सामग्री अधिक मूल्य पर विक्रय करने वाले दुकानदारों पर की गई कार्रवाईजुर्माने की राशि 7800 रूपए वसूला गया

खाद्य सामग्री अधिक मूल्य पर विक्रय करने वाले दुकानदारों पर की गई कार्रवाई
जुर्माने की राशि 7800 रूपए वसूला गया

 पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़
8964081105
धमतरी 07 अप्रैल 2020/ कलेक्टर श्री रजत बंसल के निर्देश पर कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सुरक्षात्मक उपायों का पालन कराने जिले में दल गठित किया गया है। इस दल द्वारा जिले में संचालित किराना दुकानों में आवश्यक वस्तु का मूल्य नियंत्रण, मुनाफाखोरी को रोकने इत्यादि के लिए औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जनपद पंचायत क्षेत्र धमतरी के कृष्णा किराना स्टोर्स भटगांव, पूर्वा किराना सोरम, देवांगन किराना स्टोर्स रूद्री और चन्द्रकांत डेली नीड्स रूद्री का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उक्त किराना दुकानों में आलू, प्याज, दाल, शक्कर एवं अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री का अधिक मूल्य पर विक्रय किए जाने की वजह से खाद्य औषधि प्रसाधन विभाग द्वारा प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। साथ ही संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव द्वारा 7800 रूपए जुर्माना राशि वसूली गई। इस मौके पर दल द्वारा सभी दुकानदारों को सही मूल्य पर सामग्री विक्रय करने, सोशल डिस्टेंसिंग तथा उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए दैनिक उपभोग की वस्तुओं का मूल्य प्रदर्शित करने की समझाईश दी गई।  

Post Top Ad