सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ नवीन कृषि उपज मण्डी में धान खरीदी शुरू - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 21 April 2020

सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ नवीन कृषि उपज मण्डी में धान खरीदी शुरू


सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ नवीन कृषि उपज मण्डी में धान खरीदी शुरू
पत्रकार कैलाश टाडे 
8964081105

धमतरी, 21 अप्रैल 2020/ रबी सीजन-2020 के तहत श्यामतराई स्थित नवीन कृषि उपज मण्डी में धान खरीदी-बिक्री का कार्य प्रारम्भ हो गया है। कलेक्टर श्री रजत बंसल ने सोमवार 20 अप्रैल को मण्डी परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए, जिसके उपरांत आज से धान की खरीदी एवं बिक्री शुरू हो गई है। कलेक्टर ने हरहाल में सोशल डिस्टेंसिंग और फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने के निर्देश मण्डी सचिव एवं भारसाधक अधिकारी को दिए हैं।
आज से शुरू हुए धान क्रय-विक्रय के दौरान मण्डी आने वाले सभी विक्रेता किसानों, अभिकर्ताओं और बोली लगाने वाले व्यापारियों को लाॅक डाउन के तहत सभी नियमों व निर्देशों का पालन करने कहा गया, साथ ही तत्संबंध में आवश्यक जानकारियां भी दी गईं। चूंकि मण्डी में भीड़ एकत्रित होने की काफी संभावना रहती है, इसे ध्यान में रखते हुए किसानों, अभिकर्ताओं, व्यापारियों तथा मण्डी कर्मचारियों के लिए मास्क एवं हैण्डवाॅश की व्यवस्था मौके पर ही की गई है। इसके अलावा नीलामी में शामिल प्रत्येक व्यक्ति के लिए पृथक् चूना मार्किंग की गई है, जिसके भीतर रहकर संबंधित कार्य का संचालन किया जाता है। भारसाधक अधिकारी ने बताया कि धमतरी मण्डी में 60-70 किलोमीटर के रेडियस में निवासरत किसान यहां धान बेचने आते हैं तथा लगभग 10 लाख क्विंटल धान की खरीदी विगत वित्तीय वर्ष में की गई थी एवं इस वर्ष 12 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य चालू रबी सीजन में लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में विगत वर्ष से अधिक धान की खरीदी करने और भीड़ जुटने की आशंका को दृष्टिगत करते हुए यहां पर खरीदी की आज से प्रारम्भ कर दी गई है। इसके पहले, सम्पूर्ण मण्डी परिसर को सैनिटाइजेशन करने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा मण्डी अधिकारी-कर्मचारी, व्यापारी, आढ़तिया और किसानों की बैठक लेकर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने की अनिवार्यता, न्यूनतम व्यक्तिगत सम्पर्क आदि की जानकारी भी दी जा चुकी है। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम धमतरी श्री मनीष मिश्रा सहित उच्चाधिकारियों ने लगातार मण्डी में जाकर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने के लिए के लिए कहा। साथ ही कलेक्टर ने मण्डी का औचक निरीक्षण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।

Post Top Ad