जून माह के चावल के साथ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत तीन माह के अतिरिक्त चावल का होगा निःशुल्क वितरणउचित मूल्य दुकानों में एक मई से शुरू होगा वितरण - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 28 April 2020

जून माह के चावल के साथ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत तीन माह के अतिरिक्त चावल का होगा निःशुल्क वितरणउचित मूल्य दुकानों में एक मई से शुरू होगा वितरण

जून माह के चावल के साथ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत तीन माह के अतिरिक्त चावल का होगा निःशुल्क वितरण
उचित मूल्य दुकानों में एक मई से शुरू होगा वितरण


धमतरी 28 अप्रैल 2020/ंकोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लाॅकडाउन के मद्देनजर प्रदेश सरकार द्वारा गरीब परिवारों को जून माह का चावल निःशुल्क प्रदाय करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अंत्योदय प्राथमिकता, निःशक्तजन, एकल निराश्रित एवं अन्पूर्णा श्रेणी के राशन कार्डधारियों को जून माह के चावल के साथ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के हितग्राहियों को अप्रैल से जून तीन माह का अतिरिक्त चावल भी निःशुल्क वितरित किया जाएगा। यह वितरण जिले की उचित मूल्य दुकानों में एक मई से शुरू किया जाएगा।
  खाद्य अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रचलित राशन कार्डधारियों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तथा छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्रचलित अंत्योदय एवं प्राथमिकता श्रेणी के राशन कार्डधारियों को अप्रैल से जून माह के अतिरिक्त चावल आबंटन का उपभोक्ता मूल्य निर्गम मूल्य निःशुल्कहोगा। इसी तरह सामान्य राशनकार्डों में पूर्व में प्रचलित पात्रता एवं मूल्य के अनुसार चावल वितरित किया जाएगा।  
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) अंत्योदय राशनकार्ड में प्रत्येक सदस्य को तीन माह की (पांच किलो प्रति सदस्य प्रतिमाह के हिसाब से) अतिरिक्त पात्रता 15 किलो प्रति सदस्य होगी। अंत्योदय राशनकार्डधारियों को जून महीने में चावल वितरण की मात्रा-एक सदस्य वाले कार्ड को जून महीने का नियमित आबंटन 35 किलो के साथ अप्रैल से जून तक अतिरिक्त चावल 15 किलो के साथ जून महीने में कुल 50 किलो चावल का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इसी तरह दो सदस्य वाले कार्ड पर नियमित आबंटन 35 किलो के साथ तीन महीने का अतिरिक्त चावल 30 किलो, कुल 65 किलो, तीन सदस्य वाले कार्ड पर 35 किलो नियमित आबंटन के साथ 45 किलो अतिरिक्त आबंटन, कुल 80 किलो, चार सदस्य वाले कार्ड पर 35 किलो नियमित आबंटन के साथ 60 किलो अतिरिक्त आबंटन कुल 95 किलो चावल और पांच सदस्य वाले कार्ड पर 35 किलो नियमित आबंटन के साथ 75 किलो अतिरिक्त आबंटन को मिला कर 110 किलो चावल निःशुल्क प्रदाय किया जाएगा।
बताया गया है कि प्राथमिकता वाले राशनकार्ड पर तीन किलो प्रति सदस्य प्रतिमाह के हिसाब से तीन माह का अतिरिक्त आबंटन नौ किलो चावल प्रति सदस्य किया जाएगा। इसके तहत एक सदस्य वाले राशनकार्ड पर जून में 10 किलो,, दो सदस्य वाले राशनकार्ड पर 20 किलो, तीन सदस्य वाले राशनकार्ड पर 35 किलो, चार सदस्य वाले राशनकार्ड पर 35 किलो नियमित आबंटन के साथ 15 किलो अतिरिक्त आबंटन मिलाकर 50 किलो, पांच सदस्य वाले राशनकार्ड पर 35 किलो नियमित आबंटन के साथ 45 किलो अतिरिक्त आबंटन मिलाकर 80 किलो और छह सदस्य वाले राशनकार्ड पर 42 किलो नियमित आबंटन के साथ 54 किलो अतिरिक्त आबंटन, कुल 96 किलो चावल जून में निःशुल्क प्रदाय किया जाएगा। बताया गया है कि अन्नपूर्णा, एकल निराश्रित, निःशक्तजन राशनकार्ड में जून महीने के नियमित मासिक आबंटन का निःशुक्ल वितरण किया जाएगा। सामान्य राशनकार्डों में पूर्व से प्रचलित पात्रता एवं निर्धारित मूल्य के अनुसार वितरण किया जाएगा।

Post Top Ad