मेडिकल एसोसिएशन धमतरी द्वारा किया गया पी.पी.ई. किट सहित अनेक वस्तुओं का दान
कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सुरक्षा के मद्देनजर
धमतरी 28 अप्रैल 2020/ ंकोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सुरक्षा के मद्देनजर मेडिकल एसोसिएशन धमतरी द्वारा आज पी.पी.ई. किट सहित विभिन्न वस्तुएं दान स्वरूप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.डी.के.तुर्रे को भेंट किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक इनमें पी.पी.ई. किट (पर्सनल प्रोटेक्शन किट) 20 नग, ट्रिपल लेयर मास्क 600 नग, 50 मिलीलीटर वाले सेनेटाइजर बाॅटल 25 नग शामिल हैं। इस मौके पर डाॅ.तुर्रे ने मेडिकल एसोसिएशन की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। साथ ही जिलेवासियों से अपील की है कि इस वैश्विक बीमारी से अपने एवं अपने परिवार को सुरक्षा प्रदाय करने के लिए दो मीटर की दूरी (सोशल डिस्टेंस) एवं हैण्डवाॅश 20 सेकेण्ड तक का पालन जरूर करें।
Post Top Ad
Popular Posts
Tuesday, 28 April 2020
Home
खास खबर
मेडिकल एसोसिएशन धमतरी द्वारा किया गया पी.पी.ई. किट सहित अनेक वस्तुओं का दानकोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सुरक्षा के मद्देनजर