पत्रकार कैलाश टाडे
धमतरी- कलेक्टर श्री रजत बंसल के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता गांधी के मार्गदर्शन में वर्तमान में चल रहे कोरोना वायरस आपदा से निपटने हेतु लाॅकडाउन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समाजसेवी संगठनों, स्वैच्छिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं द्वारा लगातार कोरोना आपदा की जंग में अनेक प्रकार से सहयोग किया जा रहा है । ब्रम्हचारिणी आश्रम पोटियाडीह के 40 बहनों द्वारा काॅटन कपड़े का 1000मास्क बनाकर 500नग मास्क साध्वी विनय, क्षमा, संतोषी, सुमित्रा, साधना, समता, बसंती, दिनेश, मीरा, चतुर साहू, प्रेमसोनवानी, त्रिलोचन साहू, खोमन साहू काउंसलर सविता कुर्रे ने रेडक्राॅस जिला संगठक के नेतृत्व में जिला पंचायत सीईओ नम्रतागांधी को भेंट किये, 300मास्क मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.डी.के.तुर्रे को भेंट किये, 200नग ग्राम पोटियाडीह में जरूरतमंदो को वितरित किये । उक्त सामा्रगी का वितरण रेडक्राॅस की टीम द्वारा जरूरतमंदों को वितरित किया जा रहा है जिससे आम नागरिक सुरक्षित होकर अपने परिवार को सुरक्षित रख सकेगें । ब्रम्हचारिणी साध्वीयों द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में कोरोना के रोकथाम व सुरक्षा के लिए 30 हजार रूपये भी जमा किये है । सीईओ जिला पंचायत धमतरी ने सभी दानदाताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रगट किये आपदा के इस घड़ी में आप जैसे दान-दाताओं के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा गरीब तबके, जरूरतमंदो के जरूरतों को पूरी की जा रही है ।
Post Top Ad
Popular Posts
-
धमतरी मगरलोड / थाना मगरलोड मार्ग क्रमांक 95/2025 मृतक का नाम तुलाराम निषाद पिता स्वा लखन निषाद उम्र 55 साल निवासी ग्राम डूमरपाली थाना मगर...
-
पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़ का रत्न माचार धमतरी के कुरूद विधानसभा क्षेत्र को मिला विकास का महा-उपहार मुख्यमंत्री श्री साय ने 244 करोड़ ...
-
"तहसील स्तरीय सतनामी समाज परिक्षेत्र राजिम द्वारा प्रथम आईएएस श्री संजय डहरिया का सम्मान समारोह 9 अप्रैल को" गरियाबंद राजिम...