प्रधानमंत्री फसल बीमा के शेष बचे हितग्राहियों का सत्यापन दो दिनों में करने के निर्देश दिए कलेक्टर श्री रजत बंसल ने खाद-बीज का प्रकरण गांवों में जाकर बनाने की कार्ययोजना 30 अप्रैल तक करनी होगी तैयार - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 22 April 2020

प्रधानमंत्री फसल बीमा के शेष बचे हितग्राहियों का सत्यापन दो दिनों में करने के निर्देश दिए कलेक्टर श्री रजत बंसल ने खाद-बीज का प्रकरण गांवों में जाकर बनाने की कार्ययोजना 30 अप्रैल तक करनी होगी तैयार

पत्रकार कैलाश टांडे
8964081105

प्रधानमंत्री फसल बीमा के शेष बचे हितग्राहियों का सत्यापन दो दिनों में करने के निर्देश दिए कलेक्टर श्री रजत बंसल ने 
खाद-बीज का प्रकरण गांवों में जाकर बनाने की कार्ययोजना 30 अप्रैल तक करनी होगी तैयार  
कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

धमतरी 22 अप्रैल 2020/ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले के सभी पात्र हितग्राहियों को फसल बीमा का लाभ मिल जाए, यह सुनिश्चित करने कलेक्टर श्री रजत बंसल ने अगले दो दिनों के भीतर सभी अनुविभागीय अधिकारी कृषि को शेष बचे 1917 हितग्राहियों के बैंक खाते में राशि आ गई, इसका सत्यापन कर रिपोर्ट देने कहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि इसमें कोताही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि कलेक्टर ने यह निर्देश कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मंगलवार को आहूत बैठक में कृषि विभाग की विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए दिए।  
इस मौके पर उन्होंने आगामी खरीफ मौसम को ध्यान में रख अभी से तैयारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने किसानों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए आगामी 30 अप्रैल तक ऐसी योजना तैयार करने का प्रयास करने पर बल दिया, जिससे कि समिति प्रबन्धक स्वयं गांवों में जाकर किसानों की आवश्यकता अनुरूप खाद-बीज का प्रकरण बना कर उपलब्ध करा सकें। इसके साथ ही कम अवधि वाले (श्री पद्धति) धान लगाने किसानों को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया। इसके लिए कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आगामी 30 अप्रैल तक कार्ययोजना तैयार करेंगे। जिले के 164 गांव जहां, नरवा, गरवा, घुरूवा और बाड़ी संचालित है, वहां धान की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कृषि विभाग के अमले को यह सुनिश्चित करना होगा कि बिहान योजना के तहत गठित नॉन पेस्टीसाइड मैनेजमेंट की दुकानों से जैविक कीटनाशक, उत्पाद इत्यादि के अलावा कृषि उपकरण किराए से लेकर ग्राम पंचायतों में उपयोग के लिए दिया जाए। कलेक्टर ने साफ तौर पर कहा है कि गौठानों में तैयार किए जा रहे वर्मी कम्पोस्ट का भी खाद के साथ उठाव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने इस मौके पर आत्मा योजना के तहत मखाना की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए दिए गए 100 एकड़ के लक्ष्य के विरुद्ध शेष 75 एकड़ के मद्देनजर आगामी 30 अप्रैल तक कृषक चयन कर लेने कहा है।
एजेंडावार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने एकीकृत जल ग्रहण प्रबंधन योजना के तहत मनरेगा में स्वीकृत 17 कामों को भी अगले दो दिनों में हर हालत में शुरू करने के सख्त निर्देश दिए हैं। बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 62 कृषि यंत्र सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें धमतरी में 16, कुरूद में 19, नगरी में 17, मगरलोड में 10 केन्द्र हैं। कलेक्टर ने आगामी 30 अप्रैल तक इन केंद्रों का भी सत्यापन कर लेने के निर्देश ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को दिए हैं तथा ग्राम पंचायतवार आवश्यकता अनुरूप उपकरण यहां से लेने की कार्ययोजना बनाने कहा है। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता गांधी, उप संचालक कृषि श्री कौशल सहित कृषि अमला मौजूद रहा।

Post Top Ad