प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए 26 अप्रैल को आयोजित होने वाली चयन परीक्षा स्थगित
आवेदन की तिथि 25 अप्रैल नियत की गई
पत्रकार कैलाश टाडे
धमतरी 09 अप्रैल 2020/ आदिवासी विकास विभाग द्वारा प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए 26 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व में इस परीक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन करने की तिथि अब 25 अप्रैल नियत किया गया है। गौरतलब है कि पूर्व में आवेदन की तिथि 11 अप्रैल थी, जिसमें आंशिक संशोधन किया गया है।