लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर किया गया कार्यवाही - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 9 April 2020

लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर किया गया कार्यवाही



पत्रकार कैलाश टाडे

धमतरी 09 अप्रैल 2020/ कलेक्टर श्री रजत बंसल के निर्देश पर जिला मुख्यालय में आवश्यक वस्तुओं का मूल्य नियंत्रण, मुनाफाखोरी रोकने एवं किराना दुकानों को कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सुरक्षात्मक उपायों का पालन कराने जिले में गठित दल द्वारा लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है। आज इसी कड़ी में 15 दुकानों के निरीक्षण के दौरान धमतरी के मनोरंजन स्टोर्स आमापारा, टिकरापारा स्थित शंकर किराना स्टोर्स टिकरापारा और नरेश किराना स्टोर्स में आलू, प्याज, दाल, शक्कर एवं अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री का अधिक मूल्य पर विक्रय किए जाने की वजह से खाद्य औषधि प्रसाधन विभाग द्वारा प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई तथा नगरनिगम के अधिकारी द्वारा 6000 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया।
इसी तरह अमित ट्रेडिंग आमापारा, पुनीत बेकरी टिकरापारा द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं करने पर नगरनिगम अधिकारी द्वारा चार हजार रूपए एवं सत्यम बेकरी विमल टाॅकिज रोड धमतरी में अमानक मिथ्याछाप खाद्य सामग्री विक्रय करते पाए जाने पर खाद्य अधिकारी द्वारा नमूना लिया गया तथा नगरनिगम अधिकारी द्वारा पांच हजार रूपए जुर्माना वसूला गया। लाॅकडाउन के नियमांे का उल्लंघन करने पर  एम.आर. मेहता गैरेज तथा जैन आॅटोमोबाइल पर चार हजार रूपए की जुर्माना राशि की वसूली की गई। इस तरह आज दल द्वारा कुल 19 हजार रूपए की वसूली की कार्रवाई की गई। साथ ही सभी दुकानदारों को सही मूल्य पर सामग्री विक्रय करने, सोशल डिस्टेंसिंग तथा उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए दैनिक उपभोग की वस्तुओं का मूल्य प्रदर्शित करने की समझाईश दी गई। गौरतलब है कि जांच दल में राजस्व, खाद्य, नापतौल, नगरनिगम, मण्डी, खाद्य एवं प्रसाधन विभाग के अधिकारी शामिल हैं।

Post Top Ad