विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल को
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लाॅकडाउन के मद्देनजर सोशल मीडिया के जरिए किया जाएगा लोगों को जागरूक
पत्रकार कैलाश टाडे
7999169092
धमतरी 23 अप्रैल 2020/ राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत हर साल की तरह इस वर्ष भी 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.डी.के. तुर्रे ने बताया कि वर्तमान में कोरोना वायरस (कोविड-1917) की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए लाॅकडाउन के मद्देनजर जिला एवं विकासखंड स्तर पर सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक तथा बैनर के जरिए लोगों में जागरूकता लाई जाएगी। रक्त पटटी एवं आर.डी.टेस्ट द्वारा रक्त जांच करते समय जांचकर्ता तथा संबधित मरीज द्वारा मास्क एवं ग्लव्स इत्यादि का उपयोग किया जाएगा।
जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ.विजय फूलमाली ने बताया जिले में मलेरिया हाई रिस्क 131 ग्रामों मे डी.डी.टी.छिड़काव किया जा रहा है। मितानिनों एवं स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से आम एवं खास लोगों में मलेरिया के बचाव के उपाय के लिए आस पास स्वछता, पानी जमा न होने देने, मच्छरदानी का प्रयोग करने, घरेलू उपाय के रूम में सरसों अथवा नीम के तेल पूरे बदन में लगाने एवं शाम को अपने घरों में नीम की पत्ती का धुआं करने इत्यादि की सलाह दी जा रही है।