लाॅकडाउन के नियमों का उल्लंघन सिर्फ 1 दुकानदार पर की गई जुर्माने - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 10 April 2020

लाॅकडाउन के नियमों का उल्लंघन सिर्फ 1 दुकानदार पर की गई जुर्माने

लाॅकडाउन के नियमों का उल्लंघन सिर्फ 1 दुकानदार पर की गई जुर्माने  
पत्रकार कैलाश टांडे

 मगरलोड : कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर ब्लॉक   मुख्यालय में आवश्यक वस्तुओं का मूल्य नियंत्रण, मुनाफाखोरी रोकने एवं किराना दुकानों को कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सुरक्षात्मक उपायों का पालन कराने जिले में गठित दल द्वारा लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है।  मगरलोड के  दुकानों का औचक निरीक्षण नायब तहसीलदार एवं  खाद्य निरीक्षक  नगर पंचायत कर्मचारी दल द्वारा किया गया।  नगर पंचायत मगरलोड के  गुलशन किराना स्टोर  द्वारा  गुड़ाखू सामग्री का अधिक मूल्य पर विक्रय किए जाने की वजह से नायब तहसीलदार एवं खाद्य निरीक्षक  राकेश खत्री   द्वारा प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई  गुलशन किराना स्टोर के संचालक  भागवत साहू ने बताया  कि वह  बगल की बेकरी  दुकान से गुड़ाखू की पैकेट जिसमें 36 नग रहता है उसे दो पैकेट वह 900  रुपया में खरीद कर लाया था जिसका उसे   पक्की बिल नहीं दिया गया था जिसे वह पंद्रह रुपए में बेच रहा था लेकिन अधिकारियों को बताने के बाद भी बगल की  बेकरी दुकान को जांच नहीं किया गया जिसके कारण उपस्थित जनताओं एवं ग्राहकों में भारी आक्रोश देखा गया इस तरह दुकानदारों से   जांच पड़ताल करने की चर्चा  नगर के व्यापारियों एवं आम जनता में है  की चर्चा है नगर पंचायत मगरलोड के अधिकारी द्वारा 1000 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया।       
इस तरह आज जांच दल द्वारा नगर पंचायत मगरलोड में कुल जुर्माना 1000 रूपए की वसूली की कार्रवाई की गई। इस मौके पर जांच दल द्वारा दुकानदारों को सही मूल्य पर सामग्री विक्रय करने, सोशल डिस्टेंसिंग तथा उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए दैनिक उपभोग की वस्तुओं का मूल्य प्रदर्शित करने की समझाईश दी गई। गौरतलब है कि जांच दल में निवेश कुरेटी नायब तहसीलदार ,खाद्य इंस्पेक्टर राकेश खत्री नगर पंचायत सहायक राजस्व अधिकारी विशाल कोसले   एवं कर्मचारी गण एवं एल्डरमैन टोमेन सिन्हा उपस्थित थे


Post Top Ad