नगरनिगम के 06 वार्डों के 1030 परिवारों को आज निःशुल्क सब्जियों का किया गया वितरण - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 9 April 2020

नगरनिगम के 06 वार्डों के 1030 परिवारों को आज निःशुल्क सब्जियों का किया गया वितरण

 पत्रकार कैलाश टांडे


नगरनिगम के 06 वार्डों के 1030 परिवारों को आज निःशुल्क सब्जियों का किया गया वितरण

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लाॅकडाउन के मद्देनजर दानदाताओं ने किया 13 क्विंटल सब्जी का दान

धमतरी 09 अप्रैल 2020/ कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए देश और प्रदेश सहित जिले में भी आगामी 14 अप्रैल तक लाॅकडाउन है। इसके मद्देनजर कलेक्टर श्री रजत बंसल की अपील पर जिले के दानदाता, स्वयंसंेवी संगठन और जिला प्रशासन द्वारा लगातार स्लम क्षेत्र सहित विभिन्न वार्डों के निराश्रित, गरीब और मजदूर परिवारों को राशन सहित सब्जियां दान स्वरूप प्रदाय की जा रहीं है।
सहायक संचालक, उद्यानिकी श्री डी.एस. कुशवाहा से मिली जानकारी के मुताबिक आज दानदाताओं द्वारा प्राप्त 13 क्विंटल सब्जी का वितरण नगरपालिक निगम धमतरी के 06 वार्डों के 1030 जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क वितरित की गईं। इनमें सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड और नयापारा वार्ड के 300-300 परिवार, मराठा पारा वार्ड के 140 परिवार, विवेकानंद वार्ड स्थित अटल आवास और सोरिद वार्ड स्थित अटल आवास के 120-120 परिवार तथा कैलाशपति नगर स्थित अटल आवास के 50 जरूरतमंद परिवार शामिल हैं। श्री कुशवाहा ने बताया कि स्थानीय सामुदायिक भवन में स्थापित राहत सेंटर में सब्जी उत्पादक एवं विक्रेताओं द्वारा परिवहन कर बैंगन, लौकी, टमाटर, मिर्च, बरबट्टी, भिण्डी सहित विभिन्न प्रकार की हरी भाजियां निःशुल्क वितरण के लिए प्रतिदिन लाई जा रही हैं। इससे गरीब, निराश्रित, मजदूर और जरूरतमंद परिवारों को राहत मिल रही है।

Post Top Ad