’सखी’ वन स्टाॅप सेंटर में पदस्थ सेवा प्रदाताओं की रोस्टर ड्यूटी लगीघरेलू हिंसा से प्रभावित महिलाओं को संरक्षण देने के लिए - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 27 March 2020

’सखी’ वन स्टाॅप सेंटर में पदस्थ सेवा प्रदाताओं की रोस्टर ड्यूटी लगीघरेलू हिंसा से प्रभावित महिलाओं को संरक्षण देने के लिए



’सखी’ वन स्टाॅप सेंटर में पदस्थ सेवा प्रदाताओं की रोस्टर ड्यूटी लगी
घरेलू हिंसा से प्रभावित महिलाओं को संरक्षण देने के लिए


धमतरी, 27 मार्च 2020/ भारत शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दिए गए निर्देश अनुसार घरेलू हिंसा से प्रभावित महिलाओं को संरक्षण देने के लिए जिले में संचालित सखी वन स्टाॅप सेंटर में पदस्थ सेवा प्रदाताओं की कलेक्टर श्री रजत बंसल ने प्रतिदिन के लिए रोस्टर ड्यूटी लगाई है। गौरतलब है कि ’सखी’ वन स्टाॅप सेंटर 24×7 अति आवश्यक सेवा है। अतः आवश्यकतानुसार सखी वन स्टाॅप सेंटर में पदस्थ किसी भी सेवा प्रदाता को कभी भी दूरभाष अथवा मोबाईल से सम्पर्क कर घर से बुलाया जा सकता है।  
महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक केस वर्कर श्रीमती प्रियंका गंजीर, बहुउद्देशीय सहायक श्रीमती पद्मिनी यादव और नगर सैनिक श्रीमती एकता अग्रवाल की ड्यूटी सुबह 08 से 11 बजे तक लगाई गई है। इसी तरह संरक्षण अधिकारी सुश्री अनामिका शर्मा, ए.एन.एम. श्रीमती श्वेता चैहान, परामर्शदाता सुश्री दीपकिरण साहू और नगर सैनिक श्रीमती एकता अग्रवाल की ड्यूटी सुबह 11 से दोपहर 02 बजे तक एवं केस वर्कर श्रीमती अर्चना पाण्डे, आईटी वर्कर सुश्री तृप्ति साहू, बहुउद्देशीय सहायक श्रीमती मंजू पटेल, नगर सैनिक सुश्री मंजू रामटेके की ड्यूटी दोपहर 02 से शाम 05 बजे तक लगाई गई है। केस वर्कर श्रीमती हीना कौशल, बहुउद्देशीय सहायक श्रीमती चन्द्रिका साहू, नगर सैनिक सुश्री मंजू रामटेके की ड्यूटी शाम 05 से रात्रि 08 बजे तक और केन्द्र प्रशासक श्रीमती उषा ठाकुर, बहुउद्देशीय सहायक श्रीमती गंगा सोनकर तथा नगर सैनिक श्रीमती डिलेश्वर नेताम की ड्यूटी रात्रि 08 से सुबह 08 बजे तक लगाई गई है।

Post Top Ad