कोरोना वायरस से बचाव और जागरूकता के लिए कलेक्टोरेट में रखी गई आवश्यक बैठक - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 19 March 2020

कोरोना वायरस से बचाव और जागरूकता के लिए कलेक्टोरेट में रखी गई आवश्यक बैठक


 कोरोना वायरस से बचाव और जागरूकता के लिए कलेक्टोरेट में रखी गई आवश्यक बैठक

धमतरी, 19 मार्च 2020/ नोवेल कोरोना वायरस बीमारी के प्रति जिलेवासियों को जागरूक करने आज दोपहर तीन बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आवश्यक बैठक रखी गई। अपर कलेक्टर श्री दिलीप अग्रवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे ने लोगों को इस बीमारी से बचने के लिए जरूरी एहतियात बरतने कहा। बताया गया इस बीमारी के प्रति जागरूकता लाने और अन्य संक्रमित क्षेत्रों से यहां आने वाले लोगों को चिन्हांकित करने प्रशासन मुस्तैदी से लगा हुआ है। बैठक में साफ तौर पर समझाइश दी गई कि सोशल मीडिया में आने वाले खबरों को बिना प्रमाणिकता के आगे ना भेजें, इससे लोगों में भ्रम उत्पन्न होने की आशंका बढ़ जाती है। अतः जागरूकता फैलाएं अफवाह नहीं। इसके अलावा लोगों के किसी भी प्रकार के जमावड़े को हतोत्साहित करने में सबसे सहयोग की अपील की गई।
ज्ञात हो सभी गाव में मुसाफिरी पंजी बनाया गया है, जहां बाहर से आने वाले व्यक्ति का डिटेल लिखा जा रहा।  इसके अलावा लोगों से अपील की गई कि कोई भी व्यक्ति जो अन्य संक्रमित क्षेत्र से आया है अथवा उसमें बीमारी के लक्षण हों तो उसे स्वयं जांच करानी चाहिए। इसके अलावा कोरोना वायरस के लक्षण बताते हुए बीमारी के विषय में सामान्य भ्रांतियों को भी बैठक में उपस्थित डॉक्टर्स ने दूर किया।
बैठक के अंत में स्वयं की, अपने परिवार और आस पास के लोगों की सुरुक्षा के लिए नियमित साफ सफाई रखने, लोगों से हाथ मिलाकर अभिवादन नहीं करने की सलाह दी गई। इस मौके पर नगरपालिक निगम धमतरी के महापौर श्री विजय देवांगन, सभापति श्री अनुराग मसीह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री निशु चंद्राकर, श्री शरद लोहाणा, श्री मोहन लालवानी, सहित मीडिया प्रतिनिधि, सर्वदलीय सामाजिक संगठन, छात्र संगठन, राजनैतिक पार्टी प्रमुख के लोग उपस्थित रहे।

Post Top Ad