- chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 19 March 2020


कोचिंग सेंटर को 31 मार्च तक बंद रखने दिए गए निर्देश
नोवेल कोरोना वायरस के संभावनाओं एवं उसके संक्रमण से रोकथाम के लिए

धमतरी, 19 मार्च 2020/ नोवेल कोरोना वायरस की संभावनाओं एवं उसके संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रजत बंसल ने जिले में संचालित सभी कोचिंग सेंटर को आगामी 31 मार्च तक के लिए बंद रखने के निर्देश दिए हैं। बताया गया है कि आगामी आदेश तक के लिए यह सेंटर बंद रखे जाएंगे।
इसी दिशा में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन यान के रूकने के स्थान, बस स्टैण्ड, आॅटो-टैक्सी/केब स्टैण्ड के आसपास के स्थानों को नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जीवाणु नाशक द्रव्य का उपयोग कर लगातार छिड़काव कर उक्त स्थानों को सेनेटाइज किए जाने के संबंध में भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Post Top Ad